लाइव न्यूज़ :

Andhra Pradesh Police: थाने से पिस्तौल और कारतूस लाकर पत्नी और दो बेटियों को मारा, आंध्र प्रदेश पुलिस में तैनात 55 वर्षीय हेड कांस्टेबल ने खुद को भी उड़ाया, जानें सुसाइड नोट में क्या लिखा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 5, 2023 13:20 IST

Andhra Pradesh Police: अधिकारी के मुताबिक, मामला बृहस्पतिवार सुबह सामने आया और पुलिस ने 1993 बैच के पुलिसकर्मी के घर से एक सुसाइड नोट बरामद किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि निजी कारणों के चलते पुलिसकर्मी ने घटना को अंजाम दिया। कडप्पा 2 टाउन थाने में शिकायत दर्ज करने का काम करते थे।थाने से एक पिस्तौल व कुछ कारतूस अपने साथ घर ले गए।

Andhra Pradesh Police: आंध्र प्रदेश पुलिस में तैनात 55 वर्षीय एक हेड कांस्टेबल ने अपनी पत्नी और दो बेटियों की कथित रूप से गोली मारकर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मामला बृहस्पतिवार सुबह सामने आया और पुलिस ने 1993 बैच के पुलिसकर्मी के घर से एक सुसाइड नोट बरामद किया है।

पुलिस ने बताया कि निजी कारणों के चलते पुलिसकर्मी ने घटना को अंजाम दिया। कडप्पा उपसंभागीय पुलिस अधिकारी मोहम्मद शरीफ ने बताया, ''मृतक पुलिसकर्मी का नाम वेंकटेश वरलु है और वह कडप्पा 2 टाउन थाने में शिकायत दर्ज करने का काम करते थे।

उन्होंने बीती रात (बुधवार) 11 बजे तक काम किया और थाने से एक पिस्तौल व कुछ कारतूस अपने साथ घर ले गए।'' अधिकारी के मुताबिक, वेंकटेश वरलु की बड़ी बेटी की उम्र करीब 20 वर्ष थी और वह स्नातक के प्रथम वर्ष की छात्रा थी जबकि उनकी छोटी बेटी 10वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी की पत्नी की उम्र करीब 45 वर्ष थी।

सूत्रों के मुताबिक, ऐसा माना जा रहा है कि पुलिसकर्मी को शेयर बाजार में नुकसान हुआ था और वह कुछ पारिवारिक समस्याओं से भी जूझ रहे थे। पुलिस के मुताबिक, पुलिस मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में है और जांच शुरू की जा चुकी है। वहीं कडप्पा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ कौशल ने वेंकटेश वरलु के घर का निरीक्षण किया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीआंध्र प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला