लाइव न्यूज़ :

अमेठी पुलिसः ग्राम प्रधान के भाई की ईंट-पत्थर से हमला कर हत्या, मोटरसाइकिल से अमेठी से कडेरगांव जा रहा था तभी रास्ते में...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 29, 2024 10:22 IST

Amethi Police: मोटरसाइकिल पर बैठे सौरभ ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देघटना में अजय गंभीर रूप से घायल हो गया।अजय सिंह अमेठी थाना क्षेत्र के कडेरगांव का रहने वाला था।कडेरगांव के प्रधान पवन सिंह का भाई था।

अमेठीः अमेठी जिले में बेनीपुर के पास एक ग्राम प्रधान के भाई की कथित रूप से ईंट-पत्थर से हमला करके हत्या कर दी गयी। पुलिस अधीक्षक अनुप कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि अजय सिंह (45) शुक्रवार की रात अपने साथी सौरभ के साथ मोटरसाइकिल से अमेठी से कडेरगांव जा रहा था तभी रास्ते में अमेठी-सुल्तानपुर मार्ग पर बेनीपुर नहर के पास मोनू पासी समेत दो लोगों ने उस पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में अजय गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके साथ मोटरसाइकिल पर बैठे सौरभ ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अजय सिंह अमेठी थाना क्षेत्र के कडेरगांव का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि वह कडेरगांव के प्रधान पवन सिंह का भाई था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शुरुआती जांच में मालूम हुआ है कि हमलावरों का अजय सिंह के साथ विवाद था और वारदात के वक्त हमलावर नशे में थे। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की तलाश की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?