लाइव न्यूज़ :

महिला का शव लेकर गांव जा रहे थे बाप-बेटे, एंबुलेंस नाले में बही, नाबालिग की मौत, पिता लापता, तलाश तेज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 3, 2021 16:13 IST

थानाधिकारी दातारसिंह ने मंगलवार को बताया कि रामजीलाल (45) अपनी पत्नी गीता देवी (42) के शव को एंबुलेंस से टोंक में अपने गांव ले जा रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देएंबुलेंस में रामजीलाल के साथ उनका पुत्र अंकित (12) व एक अन्य रिश्तेदार भी सवार था।सिरसी गांव के पास एंबुलेंस पानी के तेज बहाव में बह गई और उसमें भरे पानी में डूबने से अंकित की मौत हो गई।रामजीलाल लापता है और उनकी तलाश की जा रही है।

जयपुरः  राजस्थान के टोंक जिले के बरौनी थाना क्षेत्र में मंगलवार तडके महिला का शव लेकर जा रही एक एंबुलेंस पानी के तेज बहाव में बह गई। हादसे में एंबुलेंस में सवार एक नाबालिग की मौत हो गई, जबकि उसके पिता लापता हैं और उनकी तलाश की जा रही है।

वहीं, एंबुलेंस के चालक व एक अन्य व्यक्ति को एसडीआरएफ ने बचा लिया। थानाधिकारी दातारसिंह ने मंगलवार को बताया कि रामजीलाल (45) अपनी पत्नी गीता देवी (42) के शव को एंबुलेंस से टोंक में अपने गांव ले जा रहे थे। उन्होंने बताया कि एंबुलेंस में रामजीलाल के साथ उनका पुत्र अंकित (12) व एक अन्य रिश्तेदार भी सवार था।

सिंह ने बताया कि सिरसी गांव के पास एंबुलेंस पानी के तेज बहाव में बह गई और उसमें भरे पानी में डूबने से अंकित की मौत हो गई जबकि रामजीलाल लापता है और उनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि एंबुलेंस के पानी में बहने पर उसका चालक और रामजीलाल का रिश्तेदार कांच तोडकर वाहन की छत पर चढ गये और उन दोनों को राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने सुरक्षित निकाल लिया। सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये।  

टॅग्स :राजस्थानक्राइम न्यूज हिंदीबाढ़मौसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज