लाइव न्यूज़ :

जेल में राम रहीम के प्रवचन सुनना चाहते हैं उनके अनुयायी, कोर्ट ने किया इंकार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 24, 2018 16:20 IST

'मालवा इंसान फॉलोवर्स डेरा सच्चा सौदा संघ' के बैनर तले पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में अर्जी दायर की थी जिसको आज कोर्ट ने खारिज कर दिया है।

Open in App

राम रहीम साध्वियों के बलात्कार का दोषी पाए जाने के बाद 20 साल की सजा काट रहा है। कुछ दिनों पहले दोषी बाबा के संगठन ने कोर्ट में अर्जी डालकर जेल से प्रवचन की अनुमति मांगी। लेकिन पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया है। 

बठिंडा के मालवा क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले चेलों ने 'मालवा इंसान फॉलोवर्स डेरा सच्चा सौदा संघ' के बैनर तले पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में अर्जी दायर की  थी। इसको गुरुवार को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। अपील में यह भी छूट मांगी थी कि बाबा जो प्रवचन जेल के अंदर करें उसे सेटेलाइट चैनल या फिर इंटरनेट के जरिए प्रसारित भी किया जाए।

जानकारी के मुताबिक यह अपील भारतीय संविधान की धारा 51A(D) आधार पर की गई थी। इस संगठन के अध्यक्ष देव राज गोयल ने अंतरिम राहत के तौर पर डेरा के पूर्व प्रमुख सतनाम सिंह जी महाराज के जन्म दिवस के मौके पर 25 जनवरी को यह प्रवचन चाहता था। संगठन की ओर से दायर की गई अपील में कहा गया, राम रहीम अभी भी डेरा के प्रमुख हैं इसलिए उनका भाषण इस समाज के लिए अहम है। हालांकि अदालत ने इस सुविधा को देने से इनकार कर दिया है।

टॅग्स :जेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट'RCB इस साल IPL जीतेगी': बेंगलुरु जेल में सुरक्षा में सेंध, कैदियों ने टॉयलेट के पाइप में छिपाए फोन, वीडियो लीक किए

ज़रा हटकेएक दूजे के दिल में अपना घर बनाना है?, हत्या के जुर्म में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी हनुमान प्रसाद-प्रिया सेठ करेंगे शादी

क्राइम अलर्टरेप के आरोप में जेल में बंद गुरमीत राम रहीम को मिली पैरोल, 40 दिनों तक रहेगा बाहर

विश्वकौन हैं निकोलस सारकोजी?, आज से जेल की अवधि शुरू, 5 साल काटेंगे सजा?

भारतये जो लौ जली है वो बुझ गई तो न दूर होगा तमस कभी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह