लाइव न्यूज़ :

अलवर से 15 अक्टूबर को अगवा किए गए तीन में से दो नाबालिग भाइयों की दिल्ली के जंगल में हत्या, आरोपी बिहार का रहने वाले, रोने पर मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 18, 2022 15:45 IST

भिवाड़ी के पुलिस अधीक्षक शांतनु कुमार ने बताया कि 15 अक्टूबर की शाम को अलवर के भिवाड़ी से सब्जी विक्रेता ज्ञान सिंह के बेटे अमन (13), विपिन (आठ) और शिवा (सात) का अपहरण कर लिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देरविवार को ज्ञान सिंह को आठ लाख रुपये की फिरौती के लिए फोन किया।बच्चे रोने लगे तो आरोपियों ने उनकी हत्या कर दी। शवों को यमुना के पास फेंक दिया।मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपियों का पता लगाकर उन्हें हिरासत में ले लिया।

जयपुरः राजस्थान के अलवर जिले से 15 अक्टूबर को अगवा किए गए तीन में से दो नाबालिग भाइयों की मंगलवार को दिल्ली में हत्या कर दी गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीसरे लड़के की भी हत्या की आशंका है।

भिवाड़ी के पुलिस अधीक्षक शांतनु कुमार ने बताया कि 15 अक्टूबर की शाम को अलवर के भिवाड़ी से सब्जी विक्रेता ज्ञान सिंह के बेटे अमन (13), विपिन (आठ) और शिवा (सात) का अपहरण कर लिया गया था। आरोपी बच्चों को दिल्ली ले गए और रविवार को ज्ञान सिंह को आठ लाख रुपये की फिरौती के लिए फोन किया।

बच्चे रोने लगे तो आरोपियों ने उनकी हत्या कर दी। शवों को यमुना के पास फेंक दिया। इस बीच, पुलिस ने सोमवार रात फिरौती मांगने वाले मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपियों का पता लगाकर उन्हें हिरासत में ले लिया। उन्होंने कहा,‘‘पूछताछ के दौरान आरोपी महावीर तेली और मांझा कुशवाहा ने बच्चों की हत्या करने की बात कबूल की।

उनकी सूचना पर मंगलवार को दिल्ली में यमुना के पास दो शव मिले और तीसरे की तलाश की जा रही है।’’ उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि आरोपियों ने पीड़ितों का गला रेता। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर ही सही जानकारी मिल पाएगी।

पुलिस के अनुसार आरोपी बिहार के हैं और भिवाड़ी में पीड़ित परिवार के घर के आसपास ही रहते थे। प्राथमिक जांच के अनुसार आरोपी नशे के आदी हैं। उनमें से एक छोटी दुकान चलाता है जबकि दूसरा एक कारखाने में काम करता है। मामले में आगे जांच जारी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारराजस्थानहत्यादिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम