लाइव न्यूज़ :

अलवर गैंगरेप मामलाः BJP ने मांगा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का इस्तीफा

By भाषा | Updated: May 13, 2019 05:29 IST

अलवर गैगरेप मामलाः प्रकाश जावडे़कर ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘‘हम हाल ही में एक दलित महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म तथा हिंसा की अन्य घटनाओं की निंदा करते हैं।’’

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अलवर में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर पूरे राजस्थान में कानून व्यवस्था के विफल होने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से इस्तीफा देने की मांग की। प्रकाश जावडे़कर ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘‘हम हाल ही में एक दलित महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म तथा हिंसा की अन्य घटनाओं की निंदा करते हैं।’’हालांकि इस पर कांग्रेस से तत्काल प्रतिक्रिया नहीं आयी। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि राजस्थान में छह मई को मतदान होने के कारण अलवर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को छिपाया गया था। उन्होंने कहा कि अलवर की घटना के अलावा पूरे राजस्थान में दुष्कर्म की घटनाएं हुईं हैं। यहां 29 अप्रैल और छह मई को दो चरण में मतदान हुए थे।उन्होंने दावा किया कि राजस्थान में पिछले चार महीने में कांग्रेस की सरकार के दौरान बलात्कार के 46 मामले और दलितों के खिलाफ अत्याचार के 27 मामले सामने आए हैं। जावडे़कर ने कहा,‘‘हम दलित महिला के साथ हुए दुष्कर्म की घटना की निंदा करते हैं, जिसे सिर्फ इसलिए छिपा कर रखा गया क्योंकि छह मई को मतदान था।’’हालांकि कांग्रेस ने इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। गौरतलब है कि महिला के पति ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने चुनाव के कारण इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जिसके बाद दुष्कर्म की घटना के खिलाफ राज्य भर में प्रदर्शन हुए । 

टॅग्स :गैंगरेपराजस्थानअशोक गहलोतकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने