लाइव न्यूज़ :

झारखंड के दो जिलों में जबरन बीफ खिलाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज, विरोध में सड़कों पर उतरी भाजपा

By एस पी सिन्हा | Updated: January 3, 2023 19:50 IST

पहली घटना झारखंड के हजारीबाग जिले के बरही प्रखंड अंतर्गत बरियठ बिरहोर टोला की है, जबकि दूसरी घटना साहिबगंज जिले के राधानगर थाना अंतर्गत तालबन्ना गांव की बताई जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देखलील मियां ने बिरहोर टोला के दर्जनों लोगों को पहले शराब पिलाई और इसके बाद उन्हें भोजन में मांस के बड़े टुकड़े परोसे गएसंदेह होने पर उन लोगों ने विरोध किया तो उसने धारदार हथियार दिखाकर उन्हें मांस खाने को मजबूर किया

रांची: झारखंड के हजारीबाग और साहिबगंज जिले में जबरन बीफ खिलाने की दो घटनाओं के सामने आने के बाद बवाल मच गया है। इन दो घटनाओं में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। पहली घटना झारखंड के हजारीबाग जिले के बरही प्रखंड अंतर्गत बरियठ बिरहोर टोला की है, जबकि दूसरी घटना साहिबगंज जिले के राधानगर थाना अंतर्गत तालबन्ना गांव की बताई जा रही है।

हजारीबाग जिले में आदिम जनजाति समुदाय के मनोज बिरहोर ने बरही थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा है किे बीते 30 दिसंबर को दुलमाहा गांव के रहने वाले खलील मियां एक अन्य व्यक्ति के साथ गांव आए और कहा कि आज रात सभी लोगों के खाने-पीने का इंतजाम मेरी तरफ से रहेगा। उसने बिरहोर टोला के दर्जनों लोगों को पहले शराब पिलाई और इसके बाद उन्हें भोजन में मांस के बड़े टुकड़े परोसे गए। संदेह होने पर उन लोगों ने विरोध किया तो उसने धारदार हथियार दिखाकर उन्हें मांस खाने को मजबूर किया। 

मनोज बिरहोर ने घटना के तीसरे दिन थाना पहुंचकर आवेदन दिया तो पुलिस ने गांव पहुंचकर इसकी जांच की। इस दौरान राजेश बिरहोर के घर से बीफ के अवशेष बरामद किए गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी खलील मियां को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरी घटना साहिबगंज जिले के राधानगर थाना अंतर्गत तालबन्ना गांव के चंदन रविदास युवक ने थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा किे मिठुन शेख, नसीम शेख, फिरोज शेख सहित पांच लोगों ने बीते 31 दिसंबर को उसे जबरन बीफ खिलाया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और उसका हाथ तोड़ दिया गया।

 पुलिस ने कहा कि, इस मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। इधर, भाजपा और हिंदू संगठनों के नेताओं ने इन घटनाओं पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा है कि एक सोची-समझी साजिश के तहत इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है, लेकिन तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा देने वाले मुख्यमंत्री जी को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्या? ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता है। विश्व हिंदू परिषद और दूसरे संगठनों ने भी इन मामलों में तत्काल कार्रवाई की मांग की है। 

टॅग्स :झारखंडबीफक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?