लाइव न्यूज़ :

यूपी के चर्चित मुन्ना बजरंगी हत्याकांड की होगी सीबीआई जांच, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिया निर्देश

By भाषा | Updated: February 25, 2020 18:11 IST

अदालत ने जांच एजेंसी को सुनवाई की अगली तारीख 20 अप्रैल तक जांच की प्रगति रिपोर्ट दाखिल करने का भी निर्देश दिया है। न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल और न्यायमूर्ति राजीव मिश्रा की पीठ ने मुन्ना बजरंगी की विधवा पत्नी सीमा सिंह की याचिका पर यह आदेश पारित किया।

Open in App
ठळक मुद्देयाचिकाकर्ता की दलील थी कि इस हत्या में कुछ माफिया की संलिप्तता हो सकती है।पहली जांच जिला जज के तहत, दूसरी जांच जिला मजिस्ट्रेट के तहत और तीसरी जांच जेल अधिकारियों द्वारा की जा रही है।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने जुलाई 2018 में बागपत की जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या की सीबीआई जांच का मंगलवार को निर्देश दिया।

अदालत ने जांच एजेंसी को सुनवाई की अगली तारीख 20 अप्रैल तक जांच की प्रगति रिपोर्ट दाखिल करने का भी निर्देश दिया है। न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल और न्यायमूर्ति राजीव मिश्रा की पीठ ने मुन्ना बजरंगी की विधवा पत्नी सीमा सिंह की याचिका पर यह आदेश पारित किया।

याचिकाकर्ता की दलील थी कि इस हत्या में कुछ माफिया की संलिप्तता हो सकती है। उसने मांग की थी कि जेल अधिकारियों की भी भूमिका संदिग्ध है, इसलिए इस हत्या की जांच सीबीआई को हस्तांतरित की जानी चाहिए। हालांकि राज्य सरकार ने इस आधार पर याचिका का विरोध किया था कि चूंकि पहले से तीन जांच चल रही है, इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की कोई जरूरत नहीं है।

पहली जांच जिला जज के तहत, दूसरी जांच जिला मजिस्ट्रेट के तहत और तीसरी जांच जेल अधिकारियों द्वारा की जा रही है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के अपराधी मुन्ना बजरंगी की बागपत की जेल में 9 जुलाई, 2018 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जेल परिसर के भीतर कथित तौर पर एक अन्य कैदी गैंगस्टर सुनील राठी ने मुन्ना बजरंगी के सिर में 10 गोलियां दागी थीं। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीइलाहाबादहाई कोर्टउत्तर प्रदेशसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला