लाइव न्यूज़ :

Aligarh Triple Murder: संपत्ति विवाद में बेरोजगार बेटे ने माता-पिता और भतीजी की हथौड़े और ईंट से मार-मारकर हत्या की, जानिए पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 26, 2022 17:12 IST

Aligarh Triple Murder: पिता ओमप्रकाश (62), मां सोमवती (60) और भतीजी शिवा (चार) की हथौड़े और ईंट से मार-मारकर हत्या कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देसौरभ के माता-पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवा को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सौरभ ने पूछताछ में बताया है कि वह परिवार की संपत्ति और धन में अपना हिस्सा मांग रहा था। पुलिस ने सौरभ को गिरफ्तार कर लिया है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। 

अलीगढ़ः उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के गांधी पार्क थाना क्षेत्र में संपत्ति का बंटवारा नहीं किए जाने से नाराज एक बेरोजगार युवक ने अपने माता-पिता और भतीजी की हत्या करने के बाद पुलिस थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सोमवार देर रात सौरभ (22) नाम का एक युवक गांधी पार्क थाने पहुंचा और यह कहते हुए आत्मसमर्पण की गुजारिश की कि उसने अपने पिता ओमप्रकाश (62), मां सोमवती (60) और भतीजी शिवा (चार) की हथौड़े और ईंट से मार-मारकर हत्या कर दी है।

सूत्रों के मुताबिक, सौरभ के माता-पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवा को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूत्रों के अनुसार, सौरभ ने पूछताछ में बताया है कि वह परिवार की संपत्ति और धन में अपना हिस्सा मांग रहा था, लेकिन उसके माता-पिता इससे लगातार इनकार कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि पॉलिटेक्निक से डिप्लोमा धारी सौरभ के पिता सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी थे और उन्होंने पिछले दिनों अपने बड़े बेटे को कारोबार के लिए वित्तीय मदद दी थी, जिससे सौरभ और भी ज्यादा नाराज हो गया था। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने सौरभ को गिरफ्तार कर लिया है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशअलीगढ़यूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?