लाइव न्यूज़ :

आकांक्षा दुबे मौत मामला: भोजपुरी गायक समर सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

By अनिल शर्मा | Updated: April 9, 2023 07:46 IST

समर सिंह और उसके भाई संजय के खिलाफ लगाए गए आरोपों में क्रमश: धारा 306 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाना और भारतीय दंड संहिता की धारा 506 के तहत आपराधिक धमकी शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देवाराणसी पुलिस ने समर सिंह को 7 अप्रैल को गाजियाबाद के चार्म्स कैसल सोसाइटी के एक फ्लैट से गिरफ्तार किया था। समर सिंह ने अदालत के समक्ष अपनी जमानत के लिए आवेदन दिया जिसे बाद में खारिज कर दिया गया। अभिनेत्री की माँ मधु दुबे ने समर सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है।

वाराणसीः  भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए कथित तौर पर मजबूर करने को लेकर गायक समर सिंह को गाजियाबाद से गिरफ्तार करने के बाद शुक्रवार वाराणसी की अदालत में पेश किया गया जहां अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 

अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने कहा कि समर सिंह ने अदालत के समक्ष अपनी जमानत के लिए आवेदन दिया जिसे बाद में खारिज कर दिया गया। समर सिंह और उसके भाई संजय के खिलाफ लगाए गए आरोपों में क्रमश: धारा 306 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाना और भारतीय दंड संहिता की धारा 506 के तहत आपराधिक धमकी शामिल है।

वाराणसी पुलिस ने समर सिंह को 7 अप्रैल को गाजियाबाद के राज नगर विस्तार क्षेत्र में चार्म्स कैसल सोसाइटी के एक फ्लैट से गिरफ्तार किया था। मेडिकल कराने के बाद उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया फिर उसे वाराणसी लाया गया। समर सिंह पर आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। वहीं अभिनेत्री की माँ ने सिंह बंधुओं पर हत्या का आरोप लगाया है।

26 वर्षीय अभिनेत्री आकांक्षा दुबे 26 मार्च को वाराणसी में अपने होटल के कमरे में मृत पाई गई थी। वह वाराणसी में अपनी अगली फिल्म 'लायक हूं मैं नालायक नहीं' की शूटिंग कर रही थी। उनकी आत्महत्या के बाद, आकांक्षा की माँ मधु दुबे ने सिंह और उसके भाई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें दावा किया गया था कि जब भी वह किसी अन्य अभिनेताओं के साथ काम करना चाहती थी तो गायक उसे मारता-पीटता था। 

चौंकाने वाली बात यह है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसके पेट में एक अज्ञात भूरे रंग के तरल पदार्थ की मौजूदगी और उसकी कलाई पर चोट के निशान भी सामने आए। आजतक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आकांक्षा 2018 में डिप्रेशन से जूझ रही थीं और उन्होंने प्रोफेशनल ब्रेक लेने का फैसला किया था। जैसे-तैसे वह इससे बाहर निकल पाईं। आकांक्षा ने 17 साल की उम्र में 'मेरी जंग मेरा फैसला' से डेब्यू करने के बाद, आकांक्षा ने 'कसम पैदा करने वाले की 2', 'मुझसे शादी करोगी', 'वीरों के वीर' जैसी फिल्मों में काम किया।

टॅग्स :भोजपुरीवाराणसीयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!