लाइव न्यूज़ :

पंजाब के बटाला में अकाली नेता की गोली मार कर हत्या, शिरोमणि अकाली दल ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ करार दिया

By भाषा | Updated: May 26, 2020 04:36 IST

स्थानीय अकाली नेता रवि करण सिंह कहलों ने गोली मारने वाले पर आरोप लगाते हुए कहा कि गुरदीप कांग्रेस का कार्यकर्ता है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस उपाधीक्षक बलबीर सिंह ने हत्या के पीछे कोई राजनीतिक मकसद होने से इनकार किया है।पुलिस ने बताया कि मृतक के दोस्त--लवदीप सिंह (35) और अर्शदीप सिंह (18)--भी गोली लगने से घायल हुए हैं।

बटाला: पंजाब के बटाला में कहा-सुनी होने पर एक स्थानीय अकाली नेता की गोली मार कर कथित तौर पर हत्या कर दी गई । शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने इस घटना को ‘राजनीतिक हत्या’ करार दिया है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना रविवार शाम चक कुलियां गांव में हुई, जब मंजोत (24) और उनके दो दोस्तों ने जोगिंदर सिंह नाम के एक व्यक्ति को रेत से एक तालाब भरने से रोकने की कोशिश की।

इस मुद्दे को लेकर मंजोत और जोगिंदर के बीच कहा-सुनी हो गई। इस बीच, जोगिंदर का बेटा गुरदीप सिंह अपने घर से एक पिस्तौल लेकर आया और उसने मंजोत एवं उसके दोस्तों पर कथित तौर पर गोली चला दी। मृतक के एक रिश्तेदार ने यह आरोप लगाया है। स्थानीय अकाली नेता रवि करण सिंह कहलों ने आरोप लगाया कि गुरदीप कांग्रेस का कार्यकर्ता है। गुरदीप पेशे से वकील है। पुलिस उपाधीक्षक बलबीर सिंह ने हत्या के पीछे कोई राजनीतिक मकसद होने से इनकार किया है। पुलिस ने बताया कि मृतक के दोस्त--लवदीप सिंह (35) और अर्शदीप सिंह (18)--भी गोली लगने से घायल हुए हैं।

शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने हत्या की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि लॉकडाउन के दौरान पंजाब में राजनीतिक हत्याएं बेरोक-टोक जारी हैं । उन्होंने पिछले साल धिलवान के सरपंच दलबीर सिंह की हत्या की घटना को याद करते हुए कहा एक बयान में कहा कि बटाला राजनीतिक हत्याओं का केंद्र बना हुआ है। बादल ने कहा कि पहले की मामलों की तरह ही बटाला पुलिस इस बार भी शीघ्रता से कार्रवाई करने और आरोपी की पहचान होने के बावजूद उसकी गिरफ्तारी कर पाने में नाकाम रही।

बादल ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को कांग्रेस के उन लोगों को रोकने को कहा, जो राजनीतिक हिसाब बराबर करने के लिये कानून अपने हाथों में ले रहे हैं। बटाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ओपिंदरजीत सिंह घुम्मम ने बताया कि गुरदीप सिंह, जोगिंदर सिंह और तीन अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 और शस्त्र अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।  

टॅग्स :पंजाबहत्याकांडशिरोमणि अकाली दलकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO