लाइव न्यूज़ :

अजमेर मौलवी हत्याकांड: यौन उत्पीड़न से तंग आकर छह नाबालिगों ने की थी मौलाना की हत्या, मस्जिद में साथ ही रहते थे, पुलिस ने किया खुलासा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 13, 2024 11:52 IST

पुलिस ने बताया कि नाबालिगों ने ताहिर के खाने में नींद की गोलियां मिला दीं और फिर उसे लाठियों से पीटा। पुलिस ने बताया कि बाद में उन्होंने पुलिस को सूचित किया कि तीन नकाबपोश लोग मस्जिद में घुस आये और मौलवी पर हमला कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे मौलवी की हत्या के मामले की जांच कर रही पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा कियामस्जिद के बच्चों ने यौन उत्पीड़न व अश्लील हरकतों से तंग आकर यह कदम उठायाबच्‍चों ने मौलाना की हत्या करने की बात कबूल की क्योंकि वह उनका यौन शोषण करता था

जयपुर: राजस्थान के अजमेर जिले के रामगंज इलाके में एक मस्जिद के मौलवी की हत्या के मामले की जांच कर रही पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। मौलवी की पीट-पीटकर हत्या की गई थी। शुरुआती जांच में जब पुलिस को कुछ खास सफलता नहीं मिली तो मामले में छह नाबालिगों को हिरासत में लिया गया। ये सभी मस्जिद में उसके साथ ही रहते थे। पुलिस का कहना है कि मस्जिद के बच्चों ने यौन उत्पीड़न व अश्लील हरकतों से तंग आकर यह कदम उठाया।

अजमेर के पुलिस अधीक्षक देवेंद्र बिश्नोई ने बताया है कि हत्या के इस मामले में जांच आगे नहीं बढ़ने पर मौलाना के साथ रहने वाले छह नाबालिगों से पूछताछ की गई। बच्‍चों ने मौलाना की हत्या करने की बात कबूल की क्योंकि वह उनका यौन शोषण करता था। 26 अप्रैल की रात मोहम्मद ताहिर (30) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।

पुलिस ने बताया कि नाबालिगों ने ताहिर के खाने में नींद की गोलियां मिला दीं और फिर उसे लाठियों से पीटा। पुलिस ने बताया कि बाद में उन्होंने पुलिस को सूचित किया कि तीन नकाबपोश लोग मस्जिद में घुस आये और मौलवी पर हमला कर दिया। ताहिर मस्जिद में बच्चों को पढ़ाता था।

घटना 28 अप्रैल, शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी देर रात करीब दो बजे रामगंज थाना क्षेत्र के कंचन नगर में हुई थी। शुरुआत में पुलिस ने भी यही मानकर जांच शुरू की कि तीन नकाबपोश लोग मस्जिद में घुस गए और मौलाना मोहम्मद माहिर (30) पर लाठियों से हमला कर दिया। घटना के समय मस्जिद में छह बच्चे भी मौजूद थे। 

इन छह बच्चों ने पुलिस को शुरू में बताया था कि तीन नकाबपोश लोगों ने उन्हें धमकाया और मोबाइल फोन छीन लिए ताकि कोई भी घटना के बारे में किसी को जानकारी न दे सके। बदमाशों के भागने के बाद बच्चों ने स्थानीय निवासियों को इसकी जानकारी दी थी। शुरुआती जांच में बहुत मेहनत करने के बाद भी जब पुलिस को कुछ नहीं मिला तब अलग एंगल से जांच की गई। उन सभी छह बच्चों को पूछताछ के लिए बुलाया गया जो घटना से समय मस्जिद में मौजूद थे। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानAjmerजेलPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?