लाइव न्यूज़ :

एयर होस्टेस ने दोस्त और उसके रूममेट पर लगाया बलात्कार का आरोप, एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 6, 2019 04:59 IST

घटना मंगलवार को गोनी नगर स्थित एक फ्लैट में हुई जहां महिला का मित्र स्वप्निल बाडोदिया (25) पेइंग गेस्ट के तौर पर रह रहा था।

Open in App

मुम्बई में एक निजी एयरलाइन में काम करने वाली 25 वर्ष की एक विमान परिचारिका से अंधेरी उपनगरीय क्षेत्र में उसके मित्र और उसके साथ कमरे में रहने वालों ने कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने यह जानकारी बुधवार को दी। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि घटना मंगलवार को गोनी नगर स्थित एक फ्लैट में हुई जहां महिला का मित्र स्वप्निल बाडोदिया (25) पेइंग गेस्ट के तौर पर रह रहा था।

महिला ने पुलिस को बताया कि बाडोदिया भी एक एयरलाइन में काम करता है। वह और महिला मंगलवार को रात्रि भोजन के लिए बाहर गए थे और उन्होंने बाद में उसके फ्लैट पर शराब पी। महिला के अनुसार जब वह अगली सुबह उठी तो उसे एहसास हुआ कि उसने शराब पी थी। बाडोदिया और उसके मित्र ने रात में उससे जबर्दस्ती की। महिला ने एमआईडीसी पुलिस थाने में सामूहिक बलात्कार की एक शिकायत दर्ज करायी।

एमआईडीसी पुलिस थाने के एक वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नितिन अलकनुरे ने कहा, ‘‘हमने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 डी के तहत सामूहिक बलात्कार का एक मामला दर्ज कर लिया है।’’ पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने दावा किया कि बाडोदिया ने अपराध स्वीकार कर लिया लेकिन इसमें अपने रूममेट की संलिप्तता से इनकार किया। बाडोदिया को एक अदालत में पेश किया गया जिसने उसे छह जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। आगे की जांच जारी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई