लाइव न्यूज़ :

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद तिहाड़ जेल में बढ़ाई गई गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की सुरक्षा

By रुस्तम राणा | Updated: May 31, 2022 17:22 IST

इस हाई प्रोफाइल हत्याकांड के बाद दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की सुरक्षा को बढ़ा दी गई है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ही सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली है।

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों ने कहा कि जेल के अंदर लॉरेंस बिश्नोई की सुरक्षा बढ़ा दी गई हैगैंगस्टर को डर है पंजाब पुलिस कर सकती है उसका एनकाउंटरबिश्नोई गैंग के सदस्यों ने ली है मूलेवाला की हत्या की जिम्मेदारी

नई दिल्ली:पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव मूसावाला (मानसा) में किया गया। इस दौरान हजारों लोग मूसेवाला की अंतिम यात्रा पर पहुंचे। वहीं इस हाई प्रोफाइल हत्याकांड के बाद दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की सुरक्षा को बढ़ा दी गई है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ही सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली है। 

सूत्रों ने कहा कि जेल के अंदर लॉरेंस बिश्नोई की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उसे डर है कि पंजाब पुलिस उसका एनकाउंटर कर सकती है। ऐसे में पंजाब पुलिस को उसे अपने साथ ले जाने के रोकने के लिए गैंगस्टर ने सोमवार को अदालत का रुख किया था। जेल के अंदर भी निगरानी बढ़ा दी गई है।मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाला कनाडा का गैंगस्टर गोल्डी बराड़ बिश्नोई का करीबी सहयोगी है। इस हत्याकांड में उसका भी कनेक्शन बताया जा रहा है। 

हालांकि लॉरेंश बिश्नोई के वकील ने तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर की संलिप्तता से इनकार किया और सवाल किया है कि जेल से इतनी बड़ी हत्या की साजिश कैसे रची जा सकती है? बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता हैं।

पंजाब पुलिस को सिद्धू मूसेवाला की हत्या के पीछे गिरोह की प्रतिद्वंद्विता का संदेह है। जांच से पता चलता है कि गोल्डी बरार तिहाड़ जेल के अंदर किसी के संपर्क में था। बिश्नोई दिल्ली के तिहाड़ जेल में कड़े महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून या मकोका के तहत एक संगठित अपराध मामले में जेल में कैद हैं, जिसमें जमानत देने के लिए बहुत कठिन शर्तें हैं। 

बता दें कि रविवार की शाम को गायक और कांग्रेसी नेता को उनकी गाड़ी में ही गोलियों से भून दिया गया। हत्यारों ने उन पर 30 राउंड गोलियां चलाईं। इस हमले में मूसेवाला के दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनका इलाज चल रहा है। 

टॅग्स :सिद्धू मूसेवालापंजाबतिहाड़ जेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई