लाइव न्यूज़ :

भोपाल: आठ साल की बच्ची का नाले में मिला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका

By स्वाति सिंह | Updated: June 9, 2019 11:50 IST

परिजनों के कहना है कि जब मासूम दूकान से सामान लेने पास की दुकान गई थी तब बच्ची का अपहरण हुआ था, जिसकी शिकायत पुलिस को दिए जाने के बाद भी उसपर ध्यान नहीं दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देभोपाल के कमला नगर इलाके में एक आठ साल की बच्ची का अपहरण कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाए हैं।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक ढाई साल की बच्ची की नृशंस हत्या हुई। अब मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से भी ऐसी ही दिल को दहलाने वाली खबर सामने आई है। प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को कमला नगर के पास नाले में एक बच्ची का शव मिला है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक भोपाल के कमला नगर इलाके में एक आठ साल की बच्ची का अपहरण कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। एएसपी ने बताया 'शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद उसकी मौत के कारण का पता लगाया जा सकता है।'

बताया जा रहा है कि बच्ची के शव पर चोट के निशान थे। उसके हाथ पर भी बांधे जाने के निशान थे। इस मामले में परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाए हैं। परिजनों के कहना है कि जब मासूम दूकान से सामान लेने पास की दुकान गई थी तब बच्ची का अपहरण हुआ था, जिसकी शिकायत पुलिस को दिए जाने के बाद भी उसपर ध्यान नहीं दिया गया।

एक पुलिसकर्मी को निलंबित

परिजनों का कहना है कि अगर समय रहते अगर उसकी तलाश शुरू की जाती तो वह मिल जाती। लेकिन पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद एक पुलिसकर्मी को निलंबित किया गया है।

हमीरपुर में 11 साल की बच्ची से गैंगरेप फिर हत्या 

इससे पहले शुक्रवार को हमीरपुर के कुरारा में 11 साल की मासूम बच्ची घर में अकेली के घर में कुछ बदमाश घुसे। इसके बाद वह बच्ची को वहां से उठाकर गांव से बाहर ले गए। बदमाशों ने कब्रिस्तान के पास बच्ची के साथ गैंगरेप कर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। अगले दिन गांववालों को कब्रिस्तान के पास बच्ची की लाश पड़ी मिली। 

अलीगढ़ में ढाई साल की बच्ची की हत्या 

उधर, अलीगढ़ में सिर्फ 10 हजार रुपये के लिए एक ढाई साल की बच्ची की बेहरमी से हत्या कर दी गई। इस मामले में अबतक चार आरोपियों को गिफ्तार किया गया है। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह