लाइव न्यूज़ :

29 साल तक चला 57 रुपये की चोरी का मुक़दमा, 26 साल तक सस्पेंड रहने के बाद साबित हुए बेगुनाह

By भारती द्विवेदी | Updated: September 4, 2018 09:47 IST

इस मामले पर बात करते हुए उमाकांत कहते हैं- 'मैं तीन साल पहले रिटायर्ड हुआ हूं और पिछले 26 सालों से सस्पेंड था। मुझे नहीं पता क्या करूं और क्या कहूं।'

Open in App

नई दिल्ली, 4 सितंबर: क्या सिर्फ 57.60 रुपए के लिए किसी की जिंदगी के 29 साल जाया हो सकते हैं? इस सवाल के जवाब में ज्यादातर लोग कहेंगे नहीं लेकिन जवाब है हां। कानपुर के उमाकांत मिश्रा के साथ ऐसा ही कुछ हुआ है। उमाकांत कानपुर के हरजेन्दर नगर एरिया पोस्ट ऑफिस में डाकिया का काम करते थे। खबर के मुताबिक, उमाकांत के सीनियर कलीग ने उन्हें 697.60 रुपए मनीऑर्डर करने के लिए दिए थे।

उमाकांत ने 300 रुपए का मनीऑर्डर करने के बाद बाकी की रकम अपनी सीनियर कलीग को लौटा दिया लेकिन उमाकांत के कलीग ने उनपर 57.60 रुपए चुराने का आरोप लगाकार उनके खिलाफ केस दर्ज कराया। 13 जुलाई 1984 को मामला दर्ज हुआ था। तब से लेकर अब तक इस केस में 350 बार सुनवाई हुई है। उमाकांत के खिलाफ ना सिर्फ मामला दर्ज हुआ बल्कि इस आरोप के चलते उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था। 29 सालों में 350 सुनवाई के बाद उमाकांत को इस आरोप से बरी कर दिया गया है। ये साबित हो गया है कि उन्होंने पैसे नहीं चुराए थे।

इस मामले पर बात करते हुए उमाकांत कहते हैं- 'मैं तीन साल पहले रिटायर्ड हुआ हूं और पिछले 26 सालों से सस्पेंड था। मुझे नहीं पता क्या करूं और क्या कहूं।' वहीं उनकी पत्नी का कहना है- 'मैं फैसले से खुश हूं। लेकिन अगर हमें सही समय पर न्याय मिल गया होता तो मेरे बच्चों का करियर नहीं खराब होता। हम लंबे समय से पैसों की तंगी में जी रहे थे, जिसकी वजह से हमारा भविष्य खराब हो गया है।'

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?