लाइव न्यूज़ :

एक्ट्रेस आरजू गोवित्रीकर के पति को कोर्ट ने घर से बाहर निकलने का दिया आदेश, मारपीट का लगा था आरोप

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 5, 2019 08:01 IST

Open in App

2001 में मिसेज वर्ल्ड बनकर सुर्खियों में आई अदिति गोवित्रीकर तो आपको याद ही होंगी. इसके बाद अदिति कुछ फिल्मों और 'बिग बॉस' में भी नजर आई थीं. अदिति की बहन आरजू गोवित्रीकर भी एक एक्ट्रेस हैं. आरजू ने 2010 में बिजनेसमैन सिद्धार्थ सभरवाल से शादी की थी.

शादी के इतने वर्षों बाद आरजू ने अपने पति सिद्धार्थ पर शराब के नशे में मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. इस पर कोर्ट ने कार्रवाई करते हुए सभरवाल को अगले आदेश तक घर से बाहर कर दिया है. घटना करीब दो महीने पहले की है. फिल्म और टीवी एक्ट्रेस आरजू गोवित्रीकर ने अपने पति सिद्धार्थ सभरवाल पर शराब के नशे में मारपीट करने का आरोप लगाया था.

उन्होंने वरली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की थी. इसके बाद मामला कोर्ट पहुंचा. कोर्ट ने सभरवाल को आदेश दिया कि वह अगली नोटिस मिलने तक अपने वरली के पोचखानवाला रोड स्थित घर में दाखिल न हों, जहां शादी के बाद दोनों रह रहे थे. मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट आरएम कराड़े ने उन्हें यह भी निर्देश दिया है कि वह आरजू से किसी तरह की बातचीत नहीं कर सकते या उनका हालचाल नहीं पूछ सकते.

इस ऑर्डर की एक कॉपी वर्ली पुलिस थाने में भी दी गई है. मजिस्ट्रेट ने सभरवाल का पक्ष सुने बिना अपना एक-पक्षीय आदेश जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि यह आदेश उन्हें इसलिए जरूरी लगा क्योंकि आरजू की शिकायत में जो तस्वीरें पेश की गई हैं उसे देखकर पहली नजर में मामला घरेलू हिंसा का लगता है.

बता दें कि आरजू की यह शिकायत उनकी बहन अदिति गोवित्रीकर ने दर्ज करवाई थी. साथ में उन्होंने 15 फरवरी का सीसीटीवी फुटेज भी पेश किया था जिसमें सभरवाल एक्ट्रेस को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं.

शिकायत में बताया गया कि 15 फरवरी को आरजू का अपने पति के साथ शराब पीने की लत को लेकर विवाद हुआ था. झगड़े के बाद पति ने उन्हें सुबह लगभग 4 बजे बाथरूम के अंदर घसीटा और बुरी तरह पीटा. इसके बाद 22 फरवरी को भी फिर उनकी लड़ाई हुई. आरजू का आरोप है कि तब सिद्धार्थ ने उसके चेहरे पर थूक दिया था.

विरोध करने पर उन्होंने दोबारा ऐसी हरकत की. इसके बाद वर्ली पुलिस ने सभरवाल के खिलाफ धारा 498 ए (क्रूरता), 323 (चोट पहुंचाने), 504 (भड़काने के इरादे से अपमान), 506 (धमकी देना) और 509 (महिला के शील को भंग करना) जैसी धाराओं में केस दर्ज कर लिया. पति ने बताया क्राइम शो की प्रैक्टिस आरजू के पति सभरवाल का इस पूरे मामले पर कहना है कि यह एक नाटक था.

आरजू को थप्पड़ मारने के फुटेज के बारे में उन्होंने कहा कि आरजू ने उनसे कहा था कि उसे एक क्र ाइम शो की प्रैक्टिस करनी है इसलिए वह उन्हें थप्पड़ मारें. उन्होंने कहा कि वह खुद पर लगे आरोपों का जवाब देने के लिए तैयार हैं.

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला