लाइव न्यूज़ :

अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को मिला धमकी भरा पत्र, जांच में जुटी मुंबई पुलिस

By रुस्तम राणा | Updated: June 5, 2022 20:41 IST

इस संबंध में बांद्रा पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देधमकी भरे पत्र में लिखा- मूसेवाला जैसा कर दूंगालॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को जान मारने की धमकी दी थीबांद्रा पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया

मुंबई: बॉलीवुड स्टार सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को धमकी भरा पत्र मिला है। अभिनेता को मिला यह धमकी पत्र गुमनाम है। मुंबई पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी है। इस संबंध में बांद्रा पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बांद्रा पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कहा है कि धमकी वाला पत्र सलीम खान के सुरक्षाकर्मियों को मिला था। सलमान खान के पिता अपने दैनिक दिनचर्या के हिस्से के रूप में हर दिन सुबह की सैर के लिए जाते हैं और एक स्थान है जहां वह आमतौर पर ब्रेक लेते हैं। उसी बेंच पर चिट पड़ी थी।

पुलिस ने आगे कहा है कि इस पत्र में सलमान और सलीम खान दोनों के लिए धमकी शामिल थी। उस पत्र पर "मूसेवाला जैसा कर दूंगा" लिखा हुआ था। रिपोर्टों से पता चलता है कि पुलिस बैंडस्टैंड क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है कि चिट किसने छोड़ी है।

आपको बता दें कि मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई तिहाड़ जेल में बंद है और दिल्ली पुलिस आर्म्स एक्ट में उससे पूछताछ कर रही है।

मूसेवाला की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह पुलिस की गिरफ्त में अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की बात करता हुआ नजर आता है।  

टॅग्स :सलमान खानमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

क्राइम अलर्ट100 करोड़ रुपये की मेफेड्रोन बनाते?, मुंबई में मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़, 400000 रुपये मूल्य का कच्चा माल और रसायन जब्त

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

भारतMumbai: भांडुप में निर्माणाधीन स्थल पर हादसा, गड्ढे में गिरने से 10 घायल, 1 की मौत

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो