लाइव न्यूज़ :

सुसाइड नोट के अनुसार टीवी अभिनेत्री प्रेक्षा मेहता अधूरे सपने और रिश्तों से थी मायूस, जांच में जुटी पुलिस

By भाषा | Updated: May 27, 2020 05:04 IST

पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस, प्रेक्षा मेहता के परिजनों और दोस्तों से पूछताछ करने के साथ ही उसके मोबाइल फोन भी खंगालेगी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधिकारी ने कहा कि हम तमाम पहलुओं पर विस्तृत जांच कर रहे हैं।प्रेक्षा मेहता के नजदीकी लोगों का कहना है कि वह "क्राइम पेट्रोल" समेत टीवी के कुछ कार्यक्रमों में काम कर चुकी थी।

इंदौरमध्यप्रदेश के इंदौर में मंगलवार को कथित तौर पर गहरे अवसाद के चलते 25 वर्षीय टीवी अभिनेत्री ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक आत्महत्या से पहले लिखे एक पत्र में उसने अपने करियर के अधूरे सपनों और रिश्तों को लेकर गहरी मायूसी की ओर इशारा किया है। हीरानगर थाने के प्रभारी राजीव भदौरिया ने "पीटीआई-भाषा" को बताया कि टीवी अभिनेत्री प्रेक्षा मेहता (25) ने अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगा ली।

उन्होंने बताया, "शुरूआती जांच में हमें लगता है कि टीवी अभिनेत्री गहरे अवसाद की शिकार थी। हालांकि, पहली नजर में यह आत्महत्या का ही मामला लगता है। लेकिन हम तमाम पहलुओं पर विस्तृत जांच कर रहे हैं।" भदौरिया ने बताया कि मेहता की आत्महत्या के बाद उसका कथित सुसाइड नोट उसके परिजनों ने पुलिस को सौंपा है।

थाना प्रभारी ने बताया, "इस पत्र में हालांकि किसी व्यक्तिविशेष पर कोई सीधा आक्षेप नहीं है। लेकिन इसमें उसने अधूरे सपनों और रिश्तों को लेकर गहरी मायूसी की ओर इशारा किया गया है।" पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस, मेहता के परिजनों और दोस्तों से पूछताछ करने के साथ ही उसके मोबाइल फोन भी खंगालेगी।

मेहता के नजदीकी लोगों का कहना है कि वह "क्राइम पेट्रोल" समेत टीवी के कुछ कार्यक्रमों में काम कर चुकी थी। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाये गये लॉकडाउन के कारण वह मुंबई से अपने गृहनगर इंदौर लौट आयी थी।  

टॅग्स :मध्य प्रदेशइंदौरक्राइमआत्मघाती हमला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने