लाइव न्यूज़ :

आप विधायक अमानतुल्लाह खान को हो सकती है 7 साल की जेल, 15 बच्चों के अपहरण मामले में 14 दिसंबर से सुनवाई

By भाषा | Updated: December 5, 2018 19:28 IST

यह मामला 2010 का है जब एक बुनाई इकाई में काम करने वाले 15 बच्चों को बचाने का प्रयास किया गया था। अदालत ने गवाहों के बयान दर्ज कर सुनवाई शुरू करने के लिए 14 दिसंबर की तारीख तय की है।

Open in App

दिल्ली की एक अदालत ने 15 बाल श्रमिकों के अपहरण के लिए कथित तौर पर उकसाने के मामले में आप विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ बुधवार को आरोप तय कर दिए जिसके बाद अब उनके खिलाफ मुकदमा चलाने का रास्ता साफ हो गया है।

यह मामला 2010 का है जब एक बुनाई इकाई में काम करने वाले 15 बच्चों को बचाने का प्रयास किया गया था।

अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल ने विधायक और एक अन्य आरोपी सैफुल्ला सिद्दिकी के खिलाफ आरोप तय किए। इससे पहले दोनों अदालत में पेश हुए और अपने को निर्दोष बताया।

अदालत ने अपहरण के लिए उकसाने और आपराधिक भयादोहन का आरोप तय किया है।

इन दोनों अपराधों में अधिकतम सात साल की कैद हो सकती है।

अदालत ने गवाहों के बयान दर्ज कर सुनवाई शुरू करने के लिए 14 दिसंबर की तारीख तय की है।

इससे पहले एक सत्र अदालत ने खान और सिद्दिकी को आरोपमुक्त कर दिया था। लेकिन सुनवाई अदालत ने तीन दिसंबर को उस फैसले को रद्द कर दिया।

यह मामला पुलिस और एक गैर-सरकारी संगठन द्वारा जामिया नगर के बाटला हाउस से 15 बाल श्रमिकों को बचाने से संबंधित है।

खान और सिद्दिकी के नेतृत्व में एक भीड़ वहां एकत्र हो गयी और बचाव दल को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी तथा वे बच्चों को जबरन ले गए।

टॅग्स :आम आदमी पार्टीजेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्रिकेट'RCB इस साल IPL जीतेगी': बेंगलुरु जेल में सुरक्षा में सेंध, कैदियों ने टॉयलेट के पाइप में छिपाए फोन, वीडियो लीक किए

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह