लाइव न्यूज़ :

लड़की ने 62 करोड़ से अधिक रुपये के लालच में आकर अपनी 'बेस्ट फ्रेंड' को उतारा मौत के घाट

By भाषा | Updated: June 19, 2019 12:30 IST

शिल्मिलर ने ब्रेह्मर को वादा किया था कि यदि वह वारदात का वीडियो और तस्वीरें उसे भेजती है तो उसे 90 लाख डॉलर या उससे ज्यादा राशि मिलेगी। अधिकारियों का कहना है कि ब्रेह्मर ने इस काम में अपने साथ चार और लोगों को जोड़ा। सभी ने मिलकर सिंथिया हॉफमैन की हत्या करना तय किया।

Open in App

अमेरिका में एक किशोरी ने 90 लाख डॉलर की लालच में आकर अपनी ‘बेस्ट फ्रेंड’ की हत्या कर दी। मामले की जांच करने वाले अधिकारियों के अनुसार, अलास्का की रहने वाली 18 वर्षीय डेनाली ब्रेह्मर की इंडियाना निवासी 21 वर्षीय डेरिन शिल्मिलर से ऑनलाइन दोस्ती हुई। शिल्मिलर ने ऑनलाइन खुद को बेहद धनी व्यक्ति टाइलर बताया।उसने ब्रेह्मर को इस बात के लिए तैयार किया कि वह अगर अपनी ‘बेस्ट फ्रेंड’ की हत्या कर देती है तो वह उसे 90 लाख डॉलर की राशि देगा। अदालत में दायर दस्तावेजों के अनुसार ऑनलाइन बातचीत के दौरान दोनों ने अलास्का में किसी के बलात्कार और हत्या के संबंध में चर्चा की थी।शिल्मिलर ने ब्रेह्मर को वादा किया था कि यदि वह वारदात का वीडियो और तस्वीरें उसे भेजती है तो उसे 90 लाख डॉलर या उससे ज्यादा राशि मिलेगी। अधिकारियों का कहना है कि ब्रेह्मर ने इस काम में अपने साथ चार और लोगों को जोड़ा। सभी ने मिलकर सिंथिया हॉफमैन की हत्या करना तय किया।उन्होंने बताया कि दो जून को 19 वर्षीय हॉफमैन को अपने साथ पहाड़ चढ़ने के लिए ले गए। उन्होंने उसके हाथ पैर बांधे, फिर उसके सिर में पीछे से गोली मारी और उसे नदी में फेंक दिया। उसका शव चार जून को मिला।अधिकारियों ने बताया कि ब्रेह्मर ने इस पूरे घटनाक्रम के दौरान शिल्मिलर को हॉफमैन की स्नैपचैट तस्वीरें और वीडियो भेजे। बीते शुक्रवार ग्रैंड ज्यूरी ने सभी छह आरोपियों को प्रथम श्रेणी हत्या का दोषी ठहराया और इसके साथ ही संबंधित अन्य मामलों में भी इन्हें दोषी पाया गया।

टॅग्स :हत्याकांडअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला