लाइव न्यूज़ :

यूपी के मऊ जिले में मोबाइल देखने को लेकर हुआ झगड़ा, युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

By भाषा | Updated: October 28, 2019 05:35 IST

मृतक शाहिद के पिता नसीम अहमद ने बताया कि मोहल्ले के ही दो बच्चों ने उसे बताया था कि मोबाइल फोन पर कुछ देखने को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने शाहिद को बुरी तरह मारा-पीटा है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के मऊ जिले के सराय लखंसी क्षेत्र में कथित रूप से मोबाइल फोन देखने के विवाद में एक युवक की पीट-पीट कर हत्‍या कर दी गयी।सराय लखंसी थाना क्षेत्र के अदरी बड़ी कमरिया में शाहिद (20) नामक युवक को शनिवार रात कुछ दबंगों ने पीट-पीट कर गम्‍भीर रूप से घायल कर दिया।

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के सराय लखंसी क्षेत्र में कथित रूप से मोबाइल फोन देखने के विवाद में एक युवक की पीट-पीट कर हत्‍या कर दी गयी। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि सराय लखंसी थाना क्षेत्र के अदरी बड़ी कमरिया में शाहिद (20) नामक युवक को शनिवार रात कुछ दबंगों ने पीट-पीट कर गम्‍भीर रूप से घायल कर दिया। उसे अस्‍पताल ले जाया गया, जहां डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शाहिद के पिता नसीम अहमद ने बताया कि मोहल्ले के ही दो बच्चों ने उसे बताया था कि मोबाइल फोन पर कुछ देखने को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने शाहिद को बुरी तरह मारा-पीटा है। शाहिद मुम्‍बई में मोटर बाइंडिंग का काम करता था और दीपावली पर छुट्टी में घर आया था।

पुलिस क्षेत्राधिकारी-नगर राजकुमार ने बताया कि मार-पीट में युवक की मौत हुई है। इस सिलसिले में पांच-छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :मॉब लिंचिंगउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना