लाइव न्यूज़ :

पुष्करः कड़ी सुरक्षा के बीच ब्रह्मा मंदिर के पुजारी पर धारदार हथियार से हमला, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना 

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 29, 2018 09:28 IST

बताया जा रहा है कि सिरफिरे युवक ने अपना नाम अशोक कुमार बताया है और उसने हमले को लेकर कहा कि राष्ट्रपति की पुष्कर यात्रा के दौरान उन्हें मंदिर में पूजा-अर्चना नहीं करने दी गई।

Open in App

अजमेर, 29 मईः राजस्थान के पुष्कर में जगत पिता ब्रह्मा मंदिर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक सिरफिरे युवक ने मंदिर के सेवादार महादेव पूरी पर धारदार हथियार से अचानक जानलेवा हमला कर दिया। हमले के बाद मंदिर परिसर में कुछ समय तक अफरा-तफरी जैसा माहौल रहा। पीड़ित सेवादार ने जैसे-तैसे गर्भगृह में घुस कर हमलावर से जान बचाई।

सबसे बड़ी बात यह थी कि इतनी सुरक्षा के बीच युवक हथियार लेकर मन्दिर में प्रवेश कर गया और पुजारी पर वार तक कर डाला, लेकिन मंदिर में चप्पे-चप्पे पर मौजूद किसी भी सुरक्षा कर्मी का ध्यान इस ओर नहीं गया। मंदिर में अचानक हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल गई। 

बताया जा रहा है कि सिरफिरे युवक ने अपना नाम अशोक कुमार बताया है और उसने हमले को लेकर कहा कि राष्ट्रपति की पुष्कर यात्रा के दौरान उन्हें मंदिर में पूजा-अर्चना नहीं करने दी गई। इसलिए धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया है। हमले में घायल संत का पुष्कर के राजकीय अस्पताल में उपचार कराया गया है। संत के हाथ पर चोट आई लगी है। 

उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुष्कर थानाधिकारी महावीर शर्मा ब्रह्मा मंदिर पहुचे और सिरफिरे युवक को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद ब्रह्मा मंदिर प्रबंधन समिति के सचिव और एसडीएम विष्णु कुमार गोयल भी मौके पर पहुंचे। 

इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। हमेशा मंदिर परिसर में कड़ी सुरक्षा इंतजाम रहते हैं इसके बावजूद भी युवक मंदिर परिसर में धारदार हथियार लेकर घुस गया और सेवादार महादेव पूरी पर हमला कर दिया। 

फिलहाल प्रशासन ब्रह्मा मंदिर की सुरक्षा में हुई चूक पर मंथन कर रहा है। वहीं पुलिस युवक से पूछताछ कर हमला करने के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :राजस्थानराजस्थान पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण