लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः बुराड़ी में हुए गैंगवार में चार लोगों की मौत, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल करेगी मामले की जांच

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 18, 2018 22:44 IST

जिस समय दोनों गैंगों के बीच गोलीबारी की गई उस समय तीन लोगों की मौत हो गई थी और बाद में एक घायल युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Open in App

नई दिल्ली, 18 जूनः उत्तर दिल्ली के बुराड़ी इलाके में सोमवार को दो आपराधिक गिरोहों ने एक-दूसरे पर गोलीबारी की, जिसमें पास से गुजरने वाली एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई। दरअसल, जिस समय दोनों गैंगों के बीच गोलीबारी की गई उस समय तीन लोगों की मौत हो गई थी और बाद में एक घायल युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।इस गैंगवार में गोगी और टिल्लू गैंग के सदस्यों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें पांच लोग घायल हो गये। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक और युवक की मौत हो गई। माना जा रहा है कि ये गिरोह शहर में फिरौती और हत्या के मामलों में शामिल हैं। इधर, घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को ट्रांसफर कर दिया गया है।  एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक , संघर्ष उस समय शुरू हुआ जब एक स्कॉर्पियो में सवार टिल्लू गिरोह के सदस्यों को एक फॉर्चून ने टक्कर मार दी। फॉर्चूनर कार गोगी गिरोह के सदस्य चला रहे थे। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गोलीबारी शुरू कर दी। टिल्लू गिरोह के एक सदस्य मुकेश, गोगी गिरोह के एक संदिग्ध सदस्य और पास से गुजर रही एक महिला की मौत हो गई। गोगी गिरोह के संदिग्ध की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। अधिकारी ने बताया कि बादशाहत कायम करने के लिए पूर्व में दोनों गिरोहों ने एक-दूसरे के सदस्यों की हत्या की है। 

घटना स्थल पर पुलिस को एक स्कॉर्पियो, फॉर्चूनर कार सहित कई कारतूसों के खोखे बरामद हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, दोनों गैंगों के बीच पिछले गई सालों से आपसी रंजिश चल रही है। इस दौरान कई बार गैंगवार हो चुके हैं, जिसमें करीब 15 लोगों की मौत हो चुकी है।लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :हत्याकांडदिल्ली पुलिसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला