लाइव न्यूज़ :

'हमें नींद की दवा खिलाकर सुला देना पापा, इसके बाद गला दबा देना', कारोबारी ने पत्‍नी-2 बच्‍चों के साथ दी जान

By भाषा | Updated: February 14, 2020 19:48 IST

पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने आज यहां बताया कि आदमपुर के नचनी कुंआ (मुकीमगंज) में दो बच्चों के साथ पति पत्नी ने शुक्रवार की सुबह आत्महत्या कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देघाटे से परेशान व्यापारी ने बीवी बच्चों को मारा, फिर आत्महत्या कर ली।व्यापारी चेतन तुलस्यान ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को बताया कि वह परिवार सहित जान देने जा रहा है।

व्यापार में घाटे से परेशान एक व्यापारी ने शुक्रवार को बीवी बच्चों की कथित तौर पर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने आज यहां बताया कि आदमपुर के नचनी कुंआ (मुकीमगंज) में दो बच्चों के साथ पति पत्नी ने शुक्रवार की सुबह आत्महत्या कर ली।

मरने से पहले व्यापारी चेतन तुलस्यान ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को बताया कि वह परिवार सहित जान देने जा रहा है। जब तक पुलिस पहुंची, चारों की मौत हो चुकी थी। चौधरी के अनुसार नचनी कुंआ निवासी चेतन तुलस्यान ने डायल 112 पर सूचना दी कि वह लोग आत्महत्या करने जा रहे हैं।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चेतन के बारे में पूछा तो उसके पिता ने बताया कि वह ऊपर के कमरे में सो रहा है। पुलिस जब ऊपर पहुंची तो एक कमरे में बिस्तर पर बच्चों के शव पड़े थे वहीं दूसरे कमरे में बिस्तर पर पत्नी की लाश और पति का शव फांसी पर लटका हुआ मिला।

घटना की सूचना मिलते ही आईजी, जोन, विजय सिंह मीणा और फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई। एसपी ने बताया कि मौके से मिले सुसाइड नोट में आर्थिक समस्या के कारण आत्महत्या करने की बात लिखी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथवाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?