लाइव न्यूज़ :

बिहार में वैशाली जिले में तीन दरिंदों के द्वारा गर्भवती बकरी के सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला आया सामने

By एस पी सिन्हा | Updated: August 1, 2024 15:24 IST

बताया जाता है कि कदम चौक के पास बुधवार की दोपहर तीन बहसी दरिंदों ने नशे की हालत में एक बकरी को सुनसान जगह पर ले जाकर बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया।

Open in App
ठळक मुद्देदरिंदों ने नशे की हालत में एक बकरी को सुनसान जगह पर ले जाकर बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म कियाइस घटना में खून से लथपथ बकरी के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तब लोगों को देखते ही दो युवक मौके से फरार हो गए, जबकि एक को पकड़ लिया गया

पटना: बिहार में वैशाली जिले के महुआ थाना इलाके से हैवानियत की सारी हदें पार करने का मामला सामने आया है, जहां तीन बहसी दरिंदों ने मिलकर एक गर्भवती बकरी को सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना की खबर पूरे गांव में जंगल में लगी आग की तरह फैल गई और सुनकर लोग हैरान रह गए। जिसके बाद लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों को देख दो कुकर्मी मौके से फरार हो गए, जबकि तीसरा लोगों के हत्थे चढ़ गया। जब तक पुलिस नहीं पहुंची तब तक पकड़े गये आरोपी को लोगों ने कुर्सी में बांधकर रखा। 

बताया जाता है कि कदम चौक के पास बुधवार की दोपहर तीन बहसी दरिंदों ने नशे की हालत में एक बकरी को सुनसान जगह पर ले जाकर बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। इस घटना में खून से लथपथ बकरी के चिल्लाने की आवाज सुनकर जब आसपास के लोग दौड़े तब लोगों को देखते ही दो युवक मौके से फरार हो गए। जबकि तीसरा युवक काफी नशे में था और वह भाग नहीं सका। 

ऐसे में ग्रामीणों ने उसे मौके से पकड़ लिया और कुर्सी में बांधे रखा। जिसके बाद डायल 112 पर पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी हैरान रह गई। फिर मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले ग्रामीणों ने आरोपी को किया। पकड़े गये आरोपी ने अपना नाम सोनू कुमार बताया। उसका कहना है कि उसने ताड़ी पी रखी थी और उसके साथ दो और लड़के थे। दोनों मेरे दोस्त हैं, उनमें से एक अविनाश है। दोनों साथी भी नशा में था। हम बकरी के साथ कुछ नहीं किये हैं। 

इसके बाद आरोपी को लेकर पुलिस थाना गई और उससे पूछताछ की गयी। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सुभाष प्रसाद ने बताया की घटना की सूचना मिली थी कि बकरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। लेकिन बकरी के मालिक ने इस संबंध में अभी कोई लिखित आवेदन नहीं दिया है। वो जब आवेदन देगें तब पुलिस आवश्यक कार्रवाई करेगी।

टॅग्स :बिहारगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी