पटना: बैंक मैनेजर ने दहेज के लिए 7 साल में की 4 शादियां, खुला भेद, गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Published: April 10, 2023 05:28 PM2023-04-10T17:28:00+5:302023-04-10T17:29:19+5:30

बिहार की राजधानी पटना में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर राकेश कुमार ने दहेज के लिए 7 साल में 4-4 शादियां की।

A bank manager did 4 marriages in 7 years for dowry in Patna arrested | पटना: बैंक मैनेजर ने दहेज के लिए 7 साल में की 4 शादियां, खुला भेद, गिरफ्तार

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsचार-चार शादी कर पत्नी को प्रताड़ित करने वाले बैंक मैनेजर राकेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।यह गिरफ्तारी पत्रकार नगर थाने की पुलिस ने की है।आरोपी बैंक मैनेजर की करतूत सुनकर पुलिस से लेकर आम लोग तक हैरान हैं।

पटना:बिहार की राजधानी पटना में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर राकेश कुमार ने दहेज के लिए 7 साल में 4-4 शादियां की। ऐसे में चार-चार शादी कर पत्नी को प्रताड़ित करने वाले बैंक मैनेजर राकेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी पत्रकार नगर थाने की पुलिस ने की है। आरोपी बैंक मैनेजर की करतूत सुनकर पुलिस से लेकर आम लोग तक हैरान हैं। 

आरोपी राकेश कुमार ने अपनी ही पत्नी को जबरन जहर पिला दिया। महिला उसी हाल में थाने पहुंची। पुलिस कुछ पूछती या वह कुछ बता पाती, इससे पहले ही वह बेहोश होकर गिर गई। महिला के मुंह से झाग निकलने लगा। यह देख थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। घटना 6 अप्रैल की है। पटना के पत्रकार नगर थाने की पुलिस ने महिला को आनन-फानन अस्पताल में भर्ती कराया। 

होश में आने के बाद महिला ने बताया कि उसके पति और सास-ससुर ने उसे जहर पिला दिया। एक साल पहले उसकी बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर राकेश कुमार से शादी हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद से ही पति ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। वह दहेज में मोटी रकम की डिमांड कर रहा है। वह दिन उसके साथ मारपीट करता है। उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता है। 

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति पहले से तीन शादियां कर चुका था। मौजूदा वक्त में उसे मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं सूझ रहा है। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने मलाही पकड़ी स्थित घर से बैंक मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी मनोरंजन भारती ने बताया कि जांच में पता चला कि आरोपी ने सात साल में चार शादियां की हैं। 

पहली शादी मुंबई की लड़की से की थी और उसे भी दहेज के लिए प्रताड़ित किया था। उसने मुंबई आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। दूसरी पत्नी रामकृष्ण नगर की रहने वाली है। इससे भी दहेज के लिए शादी की थी और मन मुताबिक दहेज नहीं मिलने पर उसे भी प्रताड़ित किया। उसने पुलिस को अपना जलाया गया हाथ भी दिखाया। इसके बाद उसने भी राजेश का साथ छोड़ दिया। इसके बाद तीसरी शादी का भी यही अंजाम हुआ।

चौथी शादी उसने कंकड़बाग में की थी। पीड़ित महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। धीरे-धीरे पीड़िता की सेहत में सुधार हो रहा है।

Web Title: A bank manager did 4 marriages in 7 years for dowry in Patna arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे