लाइव न्यूज़ :

यौन उत्पीड़न के आरोप में Google के उपाध्यक्ष अमित सिंघल को हटने के लिए दिया 4.5 करोड़ डॉलर का पैकेज, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: March 12, 2019 15:24 IST

न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के मुताबिक यह जानकारी गूगल की मातृ कंपनी एल्फाबेट के एक शेयरधारक द्वारा दायर कानूनी वाद के बाद सोमवार को सामने आयी।

Open in App

गूगल यौन उत्पीड़न के आरोपी एक पूर्व भारतीय कार्यकारी को कंपनी से हटने के लिए 4.5 करोड़ डॉलर (करीब 313 करोड़ रुपये) का पैकेज देने पर सहमत हुआ। यह मामला भारत में जन्मे अमित सिंघल से जुड़ा है जिन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था और इसके चलते 2016 में उन्हें कंपनी से इस्तीफा देना पड़ा था।

मीडिया में छपी खबरों के अनुसार पहले इस पैकेज के बारे में सार्वजनिक जानकारी उपलब्ध नहीं थी। सिंघल कंपनी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। उनके पास 2016 तक गूगल के सर्च परिचालन की जिम्मेदारी थी। सिंघल पर गूगल की एक कर्मचारी ने बाहर के एक कार्यक्रम के दौरान उसे पकड़ने का आरोप लगाया था।

न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के मुताबिक यह जानकारी गूगल की मातृ कंपनी एल्फाबेट के एक शेयरधारक द्वारा दायर कानूनी वाद के बाद सोमवार को सामने आयी। इस वाद में इस रकम का खुलासा किया गया है। शेयरधारक ने कंपनी के निदेशक मंडल के सदस्यों पर आरोप लगाया कि बोर्ड के सदस्यों ने उत्पीड़न के आरोपी कार्यकारी को कंपनी से बाहर निकालने के बजाय इतनी मात्रा में भुगतान करके अपनी जिम्मेदारियों का ठीक से निर्वहन नहीं किया है।

यह वाद जनवरी में कैलिफोर्निया सुपीरियर अदालत में दायर किया गया था। सोमवार को इसका एक संशोधित संस्करण अदालत में दाखिल किया गया। संशोधित वाद के मुताबिक गूगल सिंघल को दो साल के लिए हर साल 1.5 करोड़ डॉलर की राशि देने पर सहमत हुआ था और तीसरे साल में उन्हें 50 लाख डॉलर से 1.5 करोड़ डॉलर की राशि दी जानी थी। सिंघल ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

सिंघल का जन्म उत्तर प्रदेश के झांसी में हुआ और उन्होंने आईआईटी रुड़की से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। वह 15 साल तक गूगल के सर्च की अहम टीम का हिस्सा रहे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगूगल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO