लाइव न्यूज़ :

हरियाणाः नाबालिग से आठ लोगों ने किया गैंगरेप, शर्म के चलते पीड़िता ने किया सुसाइड

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 3, 2018 09:36 IST

हरियाणा के नुह में एक 17 वर्षीय पीड़िता ने आत्महत्या कर ली। उसने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि उसके साथ आठ लोगों ने मिलकर गैंगरेप किया।

Open in App

चंडीगढ़, 3 मईः देश में महिलाओं पर हो रहा अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला हरियाणा का है, जहां एक 17 वर्षीय लड़की ने गैंगरेप की वारदात के बाद शर्म की वजह से आत्महत्या कर ली। नाबालिग के साथ हुए गैंगरेप का मामला पुलिस ने दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गी है।

खबरों के अनुसार,  हरियाणा के नुह में एक 17 वर्षीय पीड़िता ने आत्महत्या कर ली। उसने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि उसके साथ आठ लोगों ने मिलकर गैंगरेप किया। इसके बाद शर्म के चलते उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 

ये भी पढ़ें- उन्नाव में गैंगरेप का एक और मामला, वीडियो बना दो साल से ब्लैकमेलिंग-यौन उत्पीड़न

इस गैंगरेप के मामले को लेकर डीएसपी वीरेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। 

इससे पहले बुधवार को उत्तर प्रदेश के उन्नाव से गैंगरेप का एक और मामला सामने आया था, जहां एक दलित महिला ने पुलिस में मामला दर्ज करवाते हुए कहा है ता कि उसकी छोटी बेटी के साथ गैंगरेप कर घटना का वीडियो बना ब्लैकमेंलिंग और उसका यौन उत्पीड़न किया जा रहा है।

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक मामला दो साल पुराना बताया गया, जिसमें उन्नाव की रहने वाली एक दलित लड़की के साथ दो साल पहले सामूहिक बलात्कार कर घटना का वीडियो बनाया और किसी से कहीं शिकायत करने पर वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी गई। आरोपी बीते दो सालों से लड़की का उत्पीड़न और उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं।

गौरतलब है कि उन्नाव गैंगरेप में जेल में बंद आरोपी बीजेपी विधायक के खिलाफ सीबीआई जांच जारी है, लेकिन जांच से असंतुष्ट पीड़िता का परिवार मामले को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचा है। उन्नाव गैंगरेप कांड के कई आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिवार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अर्जी लगाई है।

पीड़िता के परिवार वालों का कहना है कि पीड़िता के पिता की हत्या के बाद पुलिस को दी गई तहरीर में कई आरोपी ऐसे हैं जिनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। उनका कहना है कि पुलिस ने तहरीर भी मनमाने ढंग से लिखी है। पीड़िता के पिता की हत्या के मामले में आरोपी पुलिस अधिकारियों पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। 

टॅग्स :गैंगरेपहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला