लाइव न्यूज़ :

UP Crime: 14 महीने में 9 मर्डर, सिर्फ महिलाओं का किया शिकार; बरेली में सीरियल किलर का आतंक...

By अंजली चौहान | Updated: August 8, 2024 11:06 IST

UP Crime: पीड़ितों को इसी तरह मारा गया. दोपहर के आसपास खेतों में उनका गला घोंटा हुआ पाया गया।

Open in App

UP Crime: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले इस समय दहशत के साए में जी रहा है। हर कोई बस इसी चिंता में है कि कहीं कोई अनहोनी न हो जाए, लेकिन इस अनहोनी की वजह कोई प्राकृतिक समस्या नहीं बल्कि एक इंसान है। जी हां बिल्कुल सही पढ़ा आपने, दरअसल, बरेली के एक ग्रामीण इलाके में लगातार हो रही हत्याओं ने लोगों को खौफ में जीने को मजबूर कर दिया है। 

बरेली में पिछले 14 महीनों में करीबन 9 महिलाओं की बेरहमी से हत्या कर दी गई। चौंकाने वाली बात ये है कि सभी महिलाओं का मर्डर एक ही पैर्टन से हुआ है जिसके कारण मामला और संगीन हो गया है। स्थानीय पुलिस इन नौ मौतों की जांच कर रही है और उन्हें संदेह है कि यह किसी सीरियल किलर का काम है। 

पुलिस के अनुसार, पीड़ितों की हत्या दो पुलिस थानों के अंतर्गत आने वाले गांवों में 25 किलोमीटर के दायरे में की गई। पीड़ितों की प्रोफाइल एक जैसी है - सभी की उम्र 45 से 55 के बीच है।

पीड़ितों की हत्या एक जैसी ही की गई। दोपहर के आसपास उन्हें खेतों में गला घोंटकर मार दिया गया। उनके कपड़े अस्त-व्यस्त थे लेकिन उनका यौन उत्पीड़न नहीं किया गया था।

यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने अखबार को बताया कि पुलिस छह महीने से इन मामलों की जांच कर रही है। उन्होंने एक जैसी कार्यप्रणाली के कारण सीरियल किलर की संभावना से इनकार नहीं किया है। उन्होंने कहा, "हमारी टीमें छह महीने से इस मामले की जांच कर रही हैं और हत्याओं के लगभग एक जैसे कार्यप्रणाली के कारण सीरियल किलर की संभावना से इनकार नहीं किया है।"

कौन होता है सीरियल किलर?

सीरियल किलर एक खूंखार अपराधी होता है जो बिना किसी मकसद के एक महत्वपूर्ण अवधि में दो या दो से अधिक लोगों की हत्या करता है। सीरियल किलर की हत्याओं के पीछे मुख्य प्रेरणा मनोवैज्ञानिक संतुष्टि होती है। इनमें से ज्यादातर सीरियल किलर पीड़ितों के प्रकार और हत्या करने के तरीके में पैटर्न दिखाते हैं।

दिल्ली में सीरियल किलर

स्वतंत्रता के बाद से भारत में कई सीरियल किलर हुए हैं। सबसे हाल ही में रविंदर कुमार को गिरफ्तार किया गया था, जिसे जुलाई 2015 में छह साल की बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

बाद में रविंदर कुमार ने आठ सालों में दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कम से कम 30 और बच्चों के साथ बलात्कार और हत्या करने की बात स्वीकार की। हालाँकि, जाँचकर्ताओं को सबसे ज्यादा हैरानी इन अपराधों के "सजीव और सटीक" विवरणों से हुई, जो उसे याद थे। उसने जिन अपराधों को कबूल किया, उनमें 2013 में हाथरस में पाँच साल की बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या शामिल थी।

उस मामले में, रविंदर ने अपराध करने की सटीक जगह और तारीख बताई थी। एक अधिकारी ने कहा कि जब मैंने हाथरस पुलिस को फोन किया, तो उन्होंने विवरण की पुष्टि की और कहा कि लड़की के पिता पर वर्तमान में बलात्कार-हत्या के लिए मुकदमा चल रहा है। 

टॅग्स :यूपी क्राइमउत्तर प्रदेशमहिलाBareilly Policeउत्तर प्रदेश समाचारक्राइमहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह