लाइव न्यूज़ :

मथुरा: पुलिस एनकाउंटर में 8 साल के बच्चे की मौत, सीएम योगी ने किया मुआवजे का ऐलान

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 18, 2018 11:10 IST

उतर प्रदेश के शहर मथुरा में 17 जनवरी को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 8 साल के एक बच्चे की मौत हो गई है।

Open in App

उतर प्रदेश के शहर मथुरा में 17 जनवरी को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 8 साल के एक बच्चे की मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक थाना हाईवे पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव मोहनपुरा-अड़की में कुछ बदमाश छुप कर बैठे हुए है। एनकाउंटर के दौरान बदमाश तो भाग निकले लेकिन फायरिंग के वक्त एक बच्चे को गोली लग गई। इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 5 लाख मुआवजे की घोषणा की है। इसके साथ ही सीएम योगी ने आईजी रेंज आगरा को जांच कर कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं। 

पुलिस के मुताबिक अमरनाथ भारद्वाज के बेटा माधव भारद्वाज खेतों में एनकाउंटर के दौरान खेल रहा था।  माधव फायरिंग सुन घबरा गया और वह बचकर वहां से निकलने की कोशिश कर रहा था, जिस दौरान वह पुलिस की गोली का शिकार बन गया। माधव को वहां से गंभीर हालत में हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

डॉक्टरों ने बताया कि गोली उसके शरीर के ऊपरी हिस्से में लगी थी। अपर पुलिस अधीक्षक श्रवण कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा  कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बच्चे को किसकी गोली लगी थी। 

बता दें कि यूपी पुलिस लगतार एनकाउंटर कर रही है। उत्तर प्रदेश की पुलिस के मुताबिक 2017 में पूरे उत्तर प्रदेश में 895 पुलिस एनकाउंटर हुए जिसमें 26 अपराधियों को मार गिराया गया और 196 अन्य घायल हो गए। डीजीपी सुलखान सिंह के कार्यालय के मुताबिक बीते साल अपराध प्रभावित मेरठ जोन में कुल 359 एनकाउंटर हुए। वर्ष 2017 में जिन 26 अपराधियों को मार गिराया गया, उनमें से 17 केवल मेरठ जोन में हुए पुलिस एनकांउटर में मारे गए हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशएनकाउंटरयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप