लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में आदिवासी महिला के साथ 8 लोगों ने किया सामूहिक बलात्कार, योजना बनाकर किया हमला, बेहोशी की हालत में फेंक कर भागे, 6 आरोपी गिरफ्तार

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 21, 2024 15:41 IST

ताजा मामला छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से आया है। यहां एक आदिवासी महिला के साथ आठ लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। यह घटना तब हुई जब वह 19 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन गांव के मेले से लौट रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देआदिवासी महिला के साथ आठ लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार कियापुलिस ने मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अन्य की तलाश कर रही हैआरोपियों ने उसे बेहोशी की हालत में फेंक दिया और भाग गए

रायगढ़: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या और महाराष्ट्र के बदलापुर में स्कूली बच्चियों के साथ यौन अपराध के बाद देश में गुस्से का माहौल है। लेकिन तमाम चर्चाओं और बहस के बाद भी महिलाओं के खिलाफ अपराध और दरिंदगी की घटनाएं रुक नहीं रही है। 

ताजा मामला छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से आया है। यहां एक आदिवासी महिला के साथ आठ लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। यह घटना तब हुई जब वह 19 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन गांव के मेले से लौट रही थी। पुलिस ने मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अन्य की तलाश कर रही है। घटना रायगढ़ के पुसौर इलाके में हुई जब 27 वर्षीय महिला कुछ परिचितों के साथ मीना बाजार गई थी। जानकारी के अनुसार पीड़िता पिछले कुछ सालों से अपने पति से अलग रह रही थी।

टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार महिला अपने एक पुरुष परिचित के साथ लौट रही थी। तभी उसे उसके पुरुष मित्र के परिचित सात अन्य लोगों ने रोक लिया। बताया जाता है कि आरोपी उसके दोस्त थे और उन्होंने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार करने की योजना बनाई थी। आठों लोगों ने उसे एक तालाब के पास एक सुनसान जगह पर खींच लिया और बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया। आरोपियों ने उसे बेहोशी की हालत में फेंक दिया और भाग गए।

होश में आने के बाद पीड़िता पुलिस थाने पहुंची और आरोप लगाया कि उसके साथ आठ लोगों ने बलात्कार किया और कुछ लोगों की पहचान बताई, जो उसी गांव के निवासी हैं। पुलिस ने मंगलवार को मामले में एफआईआर दर्ज की। रायगढ़ के एसपी दिव्यांग पटेल ने संवाददाताओं को बताया कि शिकायत के कुछ ही घंटों के भीतर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और अन्य की तलाश की जा रही है।

आरोपियों को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 70(1) और 351(2) के तहत गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के आधार पर पुलिस आरोपियों के संबंध में पहचान और अन्य सुराग जुटाएगी और उन्हें जल्द से जल्द पकड़ लेगी। गिरफ्तार किए गए लोग 20-25 साल की उम्र के बेरोजगार पुरुष हैं और महिला पर नजर रख रहे थे, क्योंकि उन्हें लगा कि वह अपने पति से अलग होने के कारण आसान लक्ष्य है। महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य उपचार प्रदान किया गया और उसकी हालत स्थिर बताई गई है।

टॅग्स :रेपछत्तीसगढ़Policeक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा