लाइव न्यूज़ :

7 साल की बेटी के सामने शख्स ने कर दी पत्नी की बेरहमी से हत्या, पड़ोसियों के आगे मदद के लिए गिड़गिड़ाती रही बच्ची

By अनुराग आनंद | Updated: January 24, 2021 11:05 IST

गुरुवार को तमिलनाडु के चेन्नई शहर में एक शख्स ने लोहे की रॉड से हमला कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद हत्या के आरोप में पुलिस ने 42 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी की पहचान माधन (42) के रूप में हुई है, जिसने सरिता (35) के साथ दूसरी शादी की थी। मिल रही जानकारी के मुताबिक, यह उन दोनों के बीच दूसरी शादी थी।पिछले कुछ समय से सरिता किसी निजी कंपनी में काम करना चाहती थी, इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो रहा था।

नई दिल्ली:चेन्नई शहर में एक सात साल की लड़की उस भयानक दृश्य का गवाह बन गई, जिसे वह शायद कभी नहीं भूल पाएगी। दरअसल, गुरुवार को मासूम ने आंखों के सामने अपने सौतेले पिता को लोहे की रॉड से अपनी मां को मारते देखा। खून से लथपथ अपनी मां को देख बच्ची न सिर्फ डर गई बल्कि डर के मारे जोर-जोर से चिल्लाने लगी। 

टाइम्सनाऊ के मुताबिक, चेन्नई के अवडी इलाके में घटने वाले इस घटना में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि बच्ची अपनी मां को बचाने के लिए अपने पड़ोसियों के सामने गिड़गिड़ाते रही, लेकिन हर किसी ने मदद से इनकार कर दिया। इस समय मासूम अपनी एक 8 माह की सौतेली बहन के साथ एक रिश्तेदार की देखरेख में है, जबकि उसका हत्या आरोपी सौतेला पिता सलाखों के पीछे है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान माधन (42) के रूप में हुई है, जिसने सरिता (35) के साथ दूसरी शादी की थी। मिल रही जानकारी के मुताबिक, यह उन दोनों के बीच दूसरी शादी थी। सरिता की एक 7 साल की बेटी है, जो उसकी पिछली शादी से हुई थी। वहीं, माधन से शादी के कुछ समय बाद सरिता को अभी आठ महीने पहले ही एक बच्ची हुई थी। 

जानें किस वजह से दोनों पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद-

पिछले कुछ समय से सरिता किसी निजी कंपनी में काम करना चाहती थी, इसी बात को लेकर गुरुवार को दंपति के बीच तनातनी बढ़ गई। बहस के दौरान, माधवन ने एक लोहे की रॉड उठाई और सरिता के साथ मारपीट शुरू कर दी।

सरिता की सात वर्षीय बेटी मासूम (बदला हुआ नाम), जिसने शुरू में सोचा था कि यह उसकी मां और सौतेले पिता के बीच अक्सर होने वाली लड़ाई है। लेकिन, जब उसने अपनी मां के सिर और कानों से खून बहते देखा था तो वह डर गई। इसके बाद मासूम ने अपने सौतेले पिता को उसकी मां को मारने से रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने बच्ची की एक नहीं सुनी।

गिड़गिड़ाती रही बच्ची लेकिन नहीं कोई आया उसकी मां को बचाने

इसके बाद, वह मदद के लिए अपने पड़ोसियों के पास पहुंची, लेकिन किसी भी पड़ोसी ने बच्ची की मां को तत्काल जाकर बचाने से इनकार कर दिया। बच्ची ने कहा कि मैं रो रही थी और मां को नहीं मारने के लिए मैं अपने सौतेले पिता से कहती रही लेकिन वह उसे मारता रहा। बच्ची ने कहा कि मैं पड़ोसियों के पास गई और यहां तक सड़क पर जोर-जोर से चिल्लाई पर कोई नहीं आया।

अपराध के बाद, माधन ने अपनी आठ महीने की बेटी को गोद में लिया और घर से भाग गया। हालांकि, पुलिस ने दो घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :हत्याचेन्नई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई