लाइव न्यूज़ :

जयपुर में 7 साल की बच्ची से रेप के बाद तनाव, 13 थाना क्षेत्रों में इंटरनेट सेवा बंद

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 3, 2019 09:02 IST

पुलिस ने बताया कि एक बाइक सवार अज्ञात व्यक्ति ने 7 वर्षीय बच्ची का घर के पास से अपहरण कर नजदीक सूनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ कथित तौर पर रेप किया और फिर उसे घर के पास छोड़कर फरार हो गया.

Open in App

जयपुर आयुक्तालय के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में सोमवार रात को 7 साल की एक बच्ची से कथित रेप की घटना के बाद क्षेत्र में मंगलवार को भी तनाव जैसी स्थिति बनी रही. क्षेत्र में कानून- व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और अफवाहों को रोकने के लिए 13 थाना क्षेत्रों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है.

संभागीय आयुक्त केसी वर्मा ने मंगलवार दोपहर दो बजे से बुधवार सुबह 10 बजे तक रामगंज, गलतागेट, माणकचौक, सुभाषचौक, ब्रह्मपुरी, नाहरगढ़, कोतवाली, संजय सर्किल, शास्त्री नगर, भट्टा बस्ती, लालकोठी, आदर्श नगर और सदर थाना इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद करने के आदेश दिए हैं. सोमवार रात को घटना से गुस्साए सैंकड़ों लोगों ने कांवटिया अस्पताल के बाहर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया.

पुलिस ने बताया कि एक बाइक सवार अज्ञात व्यक्ति ने 7 वर्षीय बच्ची का घर के पास से अपहरण कर नजदीक सूनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ कथित तौर पर रेप किया और फिर उसे घर के पास छोड़कर फरार हो गया. पीडि़ता को शास्त्री नगर के कांवटिया अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे जे.के. लोन अस्पताल में रेफर किया गया. पीडि़ता की हालत स्थिर है.

पुलिस उपाधीक्षक (उत्तर) मनोज कुमार ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. स्थित पूरी तरह नियंत्रण में है और आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है.मंगलवार को यातायात मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने जे. के. लोन अस्पताल पहुंच कर पीडि़ता के स्वास्थ्य की जानकारी ली. खाचरियावास ने कहा कि सरकार इस तरह के मामलों में गंभीर है.

यह एक घृणित अपराध है और इस तरह के अपराध करने वाले आरोपियों के लिए सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए. पुलिस बल आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सिविल राइट्स) जंगा श्रीनिवास राव ने भी जे. के. लोन अस्पताल में पीडि़ता से मुलाकात कर उसकी स्थिति की जानकारी ली.

टॅग्स :रेपजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला