लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में धार्मिक स्थल में तोड़फोड़,आरोपियों की पहचान, 6 गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 12, 2019 01:21 IST

एसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 295-ए और धारा 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है। 

Open in App

छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक धार्मिक स्थल में कथित तौर पर तोड़फोड़ करने के लिए रविवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। जशपुर के पुलिस अधीक्षक शंकर लाल बघेल ने बताया कि धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ की घटना नौ अगस्त को कन्सबेल पुलिस थाने के अंतर्गत बाहमा गांव में हुई थी।बघेल ने बताया कि आरोपियों की पहचान बलांतुस टोपो, गुलशन लाकरा, निलेश बाखला, सिंकदर, उमेश बाखला और तेलेसफोर लाकरा के रूप में की गई है। एसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 295-ए और धारा 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है। मामला कांसाबेल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नकबार के बहमा गांव का है। जहां हिन्दू समुदाय के हनुमान टेगरी पूजा स्थल पर लगे झंडो को हटाकर कुछ लोगों ने जबरन क्रिश्चिन धर्म का प्रतीक चिन्ह लगा दिए थे।(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :छत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज