लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: विकास दुबे के बाद यूपी के एक और हिस्ट्रीशीटर पन्ना यादव का एनकाउंटर, 50 हजार का था इनाम

By प्रिया कुमारी | Updated: July 10, 2020 11:15 IST

गोरखपुर निवासी और 50 हजार का इनामी बदमाश पन्ना यादव को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। एनकाउंटर के बाद पन्ना यादव की मौके पर ही मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्दे50 हजार का इनामी पन्ना यादव मुठभेड़ में हुए एनकाउंटर में मारा गया है।गोरखपुर जिले के विभिन्न थानों में दर्जनों संगीन मामले दर्ज थे।

उत्तर प्रदेश स्पेशल फोर्स और बेहराइच पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में 50 हजार का इनामी पन्ना यादव (Panna Yadav aka Doctor) मुठभेड़ में हुए एनकाउंटर में मारा गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से भारी मात्रा में असलहे औक कारसूत बरामद किए गए हैं। गोरखपुर जिले के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला, रेप, लूट आदि के दर्जनों मुकदमे दर्ज थे। इससे पहले आज ही विकास दुबे को भी यूपी एसटीएफ ने कानपुर लाने के क्रम में बीच रास्ते में मार गिराया। पुलिस का कहना है कि जिस गाड़ी में विकास को लाया जा रहा था, वो पलट गई। इसके बाद विकास ने भागने की कोशिश की थी। बहरहाल, इस पर सवाल उठ रहे हैं।

पन्ना यादव पर दर्जनों से ज्यादा संगीन मुकदमे थे दर्ज

पन्ना यादव गोरखपुर का हिस्ट्रीशीटर अपराधी था। गोरखपुर निवासी और 50 हजार का इनामी बदमाश पन्ना यादव गोरखपुर में  जेलर की पिटाई की थी। यही नहीं वह एक बार गोरखपुर से जेल से फरार भी हुआ था। गोरखपुर के विभिन्न थानों में उसके विरुद्ध हत्या, लूट, बलात्कार, चोरी, जानलेवा हमला, बलवा, गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट, आर्म्स एक्ट आदि धाराओं में दर्जनों केस दर्ज हैं।

बहराइच में पचास हजार रुपए का इनामी बदमाश पन्ना यादव पुत्र समई यादव निवासी मंगलपुर थाना गुलरिया जनपद गोरखपुर, बीती रात बहराइच के थाना हरदी क्षेत्र में अहिरन पुरवा मौजा गलकारा में एसटीएफ एवं हरदी पुलिस के संयुक्त मुठभेड़ में पुलिस के आत्मरक्षार्थ चलाई गई गोली से गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसके बाद उसे उपचार के लिए पीएचसी जे जाया गया जहां से उसे जिला चिकित्सालय रिफर किया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशएनकाउंटरयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट