लाइव न्यूज़ :

असम: छात्रों के समूह ने 5 महीने गर्भवती शिक्षिका के साथ की बदसलूकी, कुछ ने धक्का दिया तो कई लड़कों ने खींचे टीचर के बाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 30, 2022 08:11 IST

स्कूल के उप प्राचार्य रतीश कुमार की माने तो टीचर ने छात्रों के माता-पिता से उनकी पढ़ाई को लेकर शिकायत की थी। ऐसे में इस बात से नाराज छात्रों ने टीचर के साथ ऐसा बर्ताव किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअसम में छात्रों के समूह द्वारा एक गर्भवती महिला से बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि छात्रों ने महिला टीचर को धक्का दिया है और उसके बाल भी खींचे है। हालांकि पुलिस का इस मामले में यह कहना है कि उसे अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है।

दिसपुर: असम के डिब्रूगढ़ जिले में छात्रों के एक समूह ने पांच महीने की गभर्वती शिक्षिका के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार किया है। शिक्षिका ने एक छात्र के माता-पिता से उसके खराब अकादमिक प्रदर्शन की शिकायत की थी। इस पर बोलते हुए जवाहर नवोदय विद्यालय के उप प्राचार्य रतीश कुमार ने बताया कि रविवार शाम को यह घटना घटी है। 

क्या है पूरा मामला

स्कूल के उप प्राचार्य रतीश कुमार के मुताबिक, पीड़िता इतिहास की शिक्षक हैं जिन्होंने एक छात्र के माता-पिता को शिक्षक-अभिभावक बैठक (पीटीएम) में उसके खराब शैक्षणिक प्रदर्शन की जानकारी दी थी। 

उन्होंने कहा, ‘‘बैठक के बाद कुछ छात्रों ने समूह बनाया और शिक्षिका को परेशान करना शुरू कर दिया। कुछ ने उन्हें धक्का तक दे दिया और एक छात्र ने तो उनके बाल खींचने की कोशिश की।’’ 

पुलिस ने नहीं की गई है अभी कोई शिकायत

कुमार के मुताबिक, कुछ अन्य महिला शिक्षकों, स्कूल कर्मियों और छात्रों ने लड़कों से शिक्षिका को बचाया था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नाबालिग छात्रों के खिलाफ कोई औपचारिक शिकायत अभी तक दर्ज नहीं कराई गई है। 

दुर्व्यवहार करने पर युवक की हुई थी पिटाई

वहीं इससे पहले इसी साल तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था जहां एक महिला के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने वाले एक व्यक्ति की लोगों ने पिटाई कर दी गई थी। इसके बाद आरोपी अपने घर में मृत पाया गया था। पुलिस ने यह जानकारी दी थी। 

मामले में 39 वर्षीय व्यक्ति पर आरोप था कि उसने अपने घर के पास एक महिला के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार किया जिसके बाद महिला ने मामले की जानकारी अपने पति को दी थी। 

इसके बाद महिला के पति ने कुछ स्थानीय लोगों और कुछ रिश्तेदारों के साथ मिलकर उस व्यक्ति को लाठियों से पीटा था। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद वह व्यक्ति अपने घर चला गया, लेकिन उसके परिवार के सदस्यों ने उस रात उसे मृत पाया था। पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।  

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीअसम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम