लाइव न्यूज़ :

मंदिर में 40 वर्षीय विधवा महिला मजदूर से दुष्कर्म, चाकू की नोंक पर दिया घटना को अंजाम

By अनुराग आनंद | Updated: January 9, 2021 10:05 IST

गुरुवार की रात दोनों आरोपियों ने अपनी बहन के घर की ओर जा रही विधवा का पीछा किया और उसे चाकू की नोंक पर मंदिर में घसीटा. इसके बाद वहां दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया और घटनास्थल से भाग गए.

Open in App
ठळक मुद्देमहिला को कई चोटें आईं और वह बेहोश हो गई. इलाके में रहने वाले लोगों ने उसे बचाया और उसे नागपट्टिनम जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया.पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.

नागपट्टिनम: तमिलनाडु के नागपट्टिनम में निर्माण मजदूर के रूप में काम करने वाली 40 वर्षीय विधवा के साथ एक मंदिर में कथित तौर पर गैंगरेप किया गया. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस के मुताबिक गुरुवार की रात दोनों आरोपियों ने अपनी बहन के घर की ओर जा रही विधवा का पीछा किया और उसे चाकू की नोंक पर मंदिर में घसीटा. इसके बाद वहां दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया और घटनास्थल से भाग गए.

महिला को कई चोटें आईं और वह बेहोश हो गई. इलाके में रहने वाले लोगों ने उसे बचाया और उसे नागपट्टिनम जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया. पीडि़ता ने अपने बयान में कहा है कि दोनों आरोपी शराब के नशे में थे.

पूजा स्थल में उसे घसीटने के बाद उन्होंने उसकी पिटाई की, उसके बाद रेप किया और घटना के बारे में खुलासा न करने की धमकी दी. दोनों ने उसके पास जो पैसे थे, उसे भी ले लिया. पुलिस के मुताबिक पीड़िता के पति की दो साल पहले मौत हो चुकी है और उसके दो बच्चे हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.

इससे पहले बदायूं में मंदिर गई महिला से पुजारी ने किया रेप, फिर की दर्दनाक हत्या-

बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उघैती इलाके में पूजा करने मंदिर गई 50 वर्षीय एक महिला की गैंगरेप के बाद जघन्य हत्या करने का मामला सामने आया था. यह घटना उस वक्त हुई, जब महिला मंदिर में रविवार शाम पूजा करने गई थी.

आरोप मंदिर के पुजारी और उनके दो साथियों पर लगा है. पुलिस ने सभी आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया है। यह बात निकलकर सामने आ रही है कि पूजारी काफी समय से मंदिर में रहकर पूजा करता था और वह कई महिलाओं के साथ संपर्क में था.

(लोकमत हिंदी समाचार ब्यूरो)

टॅग्स :गैंगरेपकेसतमिलनाडुबदायूं
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट12 मार्च से गायब, सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या?, मक्के के खेत में बोरे में बंद मिला शव, तेजाब डालकर जलाने की कोशिश?, पिछले कुछ महीनों से संपर्क में थे मृतका और आरोपी?

क्राइम अलर्टOdisha News: ओडिशा में दरिंदगी की हदें पार; बच्चों के सामने महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध का ऐसा अंत?, गांव में पेड़ से लटके दुष्कर्म आरोपी 19 वर्षीय जितेंद्र धाकड़ और 17 वर्षीय पीड़िता

क्राइम अलर्टOdisha: नाबालिग छात्रा के साथ 1 साल से ज्यादा समय तक बलात्कार, प्राइवेट स्कूल के 4 टीचर गिरफ्तार

क्राइम अलर्टस्कूटी पर सवार 2 नाबालिग लड़कियों का बोलेरो गाड़ी पर सवार अनमोल साहू, सोनू साहू, सुंदर साहू और धरमजीत ने किया अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड