लाइव न्यूज़ :

सड़क हादसे में 5वें एथलीट की भी मौत, वर्ल्ड चैंपियन ने अस्पताल में तोड़ा दम

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 7, 2018 21:48 IST

इस हादसे में बीते साल पावरलिफ्टिंग में विश्व स्तरीय चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले सक्षम यादव की भी मौत हो गई।

Open in App

दिल्‍ली के सिंधू बॉर्डर के पर रविवार तड़के एक सड़क हादसे में शाम होते-होते गंभीर रूप से घायल वर्ल्ड चैंपियन सक्षम यादव की भी मौत हो गई। उन्होंने अस्पताल में आखिरी सांस ली। इससे पहले हादसे में मौके पर ही चार पावलिफ्टिंग एथलीटों की मौत हो गई थी। हादसे के शिकार खिलाड़ी टीकमचंद की बहन ने बताया कि उनके भाई ने बीती रात घर आने के बारे में फोन पर जानकारी दी थी। लेकिन सुबह ये हादसा सुनने को मिला।

जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त गाड़ी में कुल छह खिलाड़ी सवार थे। गाड़ी के ड्राइवर भी एक एथलीट ही थे। सभी रविवार सुबह दिल्ली से पानीपत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर उनकी गाड़ी एक खंभे से जा टकराई। इसके कारण गाड़ी संतुलन खो बैठी और डिवाइडर पर जा चढ़ी। पुलिस के मुताब‌िक इस तरह के हादसे गाड़ी तेज रफ्तार होने के चलते होते हैं।

इस हादसे में बीते साल पावरलिफ्टिंग में विश्व स्तरीय चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले सक्षम यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। लेकिन बाद में उनकी मृत्यू हो गई। पुलिस का कहना है कि गाड़ी की टक्कर जोरदार थी। मौके पर ही चार एथलीटों की मौत हो गई थी।

एथलीटों के सड़क हादसे में कोहरे को बताई जा रही वजह

दिल्ली और आसपास के क्षेत्र में बीते सप्ताह से कोहरा धुंध में तब्दील हो गया है। पुलिस के अनुसार हादसे की वजह धुंध ही बनी। पुलिस ने बताया कि गाड़ी की रफ्तार धुंध को देखते हुए अधिक थी। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना दिल्ली-हरियाणा के सिंधु बॉर्डर से सटे अलीपुर गांव के पास हुई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

टॅग्स :कारखेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारत2014 के बाद बदली खेलों की तस्वीर?, खेलों पर CM योगी का बड़ा बयान

भारतLMOTY 2026: इंटरनेशनल हाई जम्पर सर्वेश कुशारे को 'लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2026' के स्पोर्ट्स अवार्ड से किया गया सम्मानित

विश्वविंटर ओलंपिक्स में कम पड़ गई कंडोम की सप्लाई, सिर्फ़ 3 दिनों में मुफ्त बांटे गए 10,000 कंडोम हो गए यूज़

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?