लाइव न्यूज़ :

इस्लामिक स्कूल में जंजीरों से बंधे मिले 100 से ज्यादा छात्र, 300 को बनाया गया था बंधक, स्टाफ करता था रेप

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 28, 2019 17:20 IST

नाइजीरिया पुलिस के प्रवक्ता याकुबू सबो ने बताया कि पुलिस ने 27 सितंबर 2019 को इस्लामिक स्कूल पर छापेमारी की थी।

Open in App
ठळक मुद्देइस मामले में नाइजीरिया की पुलिस ने शिक्षक सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।जंजीरों से बंधे बच्चों में पांच साल के बच्चे भी शामिल थे। इसमें कुछ बच्चे ऐसे भी है, जो बालिग थे।

नाइजीरिया के इस्लामिक स्कूल से तकरीबन 300 से ज्यादा छात्रों को पुलिस ने बरामद किया है। इनमें से 100 छात्र ऐसे थे जिनको जंजीरों से बांध कर रखा गया था। नाइजीरिया की पुलिस ने दावा किया है कि जंजीरों से बांधकर रखे गए छात्रों के साथ रेप भी किया जाता था। घटना नाइजीरिया कडुना का है। इस मामले में नाइजीरिया की पुलिस ने शिक्षक सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के प्रवक्ता याकुबू सबो ने अलजजीरा को बताया कि पुलिस ने 27 सितंबर 2019 को इस्लामिक स्कूल पर छापेमारी की थी। छुड़ाए गए छात्रों में बड़े से लेकर पांच साल तक के बच्चे के भी शामिल है। जंजीरों से बंधे बच्चों में पांच साल के बच्चे भी शामिल थे। इसमें कुछ बच्चे ऐसे भी है, जो बालिग थे। इन लोगों को उस इस्लामिक स्कूल में सबसे ज्यादा अमानवीय हालात में रखा गया था। 

पुलिस के प्रवक्ता याकुबू सबो ने कहा कि इन्हें यहां कुरान की शिक्षा देने के नाम पर रखा गया था। ये इस्लामिक स्कूल पिछले एक दशक से चल रहा है। पुलिस ने बताया कि जब इस बारे में बच्चों के घरवालों को पता चला तो वह काफी हैरान हो गए थे। उन्हें तो लगता था कि वो अपने बच्चों को सुधारने और बेहतर भविष्य के लिए वहां भेज रहे हैं। 

पुलिस ने यह भी बताया कि कई बच्चों के घरवालों को इस बात का भी वादा किया गया था कि उनके बच्चों को जो भी नशीली चीजों का नशा है, उसे भी छुड़ा दिया जाएगा।  

पुलिस के मुताबिक उन्हें किसी अनजान शख्स ने फोन पर इस्लामिक स्कूल में हो रहे बातों के बारे में बताया था। इसके बाद पुलिस ने वहां छापा मारा था। पुलिस ने इस घटना को हाउस ऑफ टॉर्चर करार दिया है।  पुलिस ने कहा कि रेस्क्यू किए गए कई लोग और बच्चे घायल थे, जबकि कईयों ने कई दिनों से कुछ खाया नहीं था। पुलिस के मुताबिक छात्रों को सालों से वहां रखा गया था, उन्हें बाहर जाने नहीं दिया जाता था। 

टॅग्स :नाइजीरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वNigeria Boat Capsize: योबे में नाव पलटी, 25 लोगों की मौत और 14 लापता

विश्वअमेरिका ने नाइजीरिया में ISIS आतंकियों पर गिराए बम, जानिए ट्रंप ने क्यों दिए एयरस्ट्राइक के आदेश

विश्वNigeria School Horror: 303 विद्यार्थियों और 12 शिक्षकों को बनाया बंधक, नाइजीरिया के कैथोलिक स्कूल सेंट मैरीज घटना, उम्र 10 से 18 साल के बीच

विश्वISIS ने नाइजीरियाई ब्रिगेडियर जनरल की हत्या का किया दावा, सेना ने किया इनकार

विश्वनाइजीरियाः माध्यमिक विद्यालय से डकैतों ने 25 लड़कियों का किया अपहरण, कर्मचारी की मौत और अन्य घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े