लाइव न्यूज़ :

मनावर में मिला हथियारों का जखीरा, 85 देशी कट्टे, पिस्टल और 60 जिंदा कारतूत के साथ 3 लोग गिरफ्तार

By नईम क़ुरैशी | Updated: November 18, 2022 20:20 IST

मनावर पुलिस ने कुल 79 अवैध देसी कट्टा, 6 देसी पिस्टल, 60 जिंदा कारतूस, दो मोटरसाइकिल के साथ नकबजनी किये सोना चांदी और लगभग 9 लाख रुपये नगद जब्त किये हैं। जब्ती की कीमत लगभग 18 लाख रुपये है।

Open in App
ठळक मुद्देहथियारों के अलावा सोना चांदी और लगभग 9 लाख रुपये नगद जब्त किए गए हैंएक अनुमान के अनुसार जब्ती किए गए सामान कीमत लगभग 18 लाख रुपये है

धार: मध्य प्रदेश के धार जिला स्थित मनावर थाना पुलिस ने 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 85 देसी कट्टे और पिस्टल, 60 जिंदा कारतूत और चोरी किये गए लाखों के जेवरात भी जब्त किये हैं। पकड़े गए सिकलीगर अवैध हाथियारों से लूट, चोरी की वारदात को भी अंजाम देते थे।

धार एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि मनावर पुलिस ने देसी कट्टे की बड़ी खेप बरामद की है। यह पुलिस की बड़ी सफलता होकर अवैध हथियारों के निर्माण, विक्रय, प्रयोग और पाबंदी पर कारगर साबित होगी। इस कार्रवाई में मनावर पुलिस ने कुल 79 अवैध देसी कट्टा, 6 देसी पिस्टल, 60 जिंदा कारतूस, दो मोटरसाइकिल के साथ नकबजनी किये सोना चांदी और लगभग 9 लाख रुपये नगद जब्त किये हैं। जब्ती की कीमत लगभग 18 लाख रुपये है।

अवैध हथियारों के तस्कर शातिर बदमाश सिकलीगर विनोद सिंह वाकानेर चौकी, दीपक सिंह गोगावा जिला खरगोन गिरोह का मुख्य सदस्य है। गिरोह के सदस्य अवैध हथियारों की तस्करी के साथ-साथ क्षेत्र में लगातार बड़ी वारदात करने में अभ्यासरत थे। 

पूछताछ करने पर बदमाशों ने तीन बड़ी चोरी करना स्वीकार किया है। शातिर बदमाश ताला खोलने और चाबी बनाने के नाम पर सुने घरों को निशाना बनाते थे। यह लोग अवैध हथियारों का निर्माण भी करते थे। बदमाश अवैध हथियारों की खेप इंदौर और बड़वानी विक्रय करने के उद्देश्य से रवाना हुए थे।

टॅग्स :Madhya PradeshCrime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा