लाइव न्यूज़ :

20 वर्षीय बड़ी बहन ने 15 वर्षीय बहन को दिया ड्रग्स और फिर सेक्स व्यापार में धकेला

By अनुराग आनंद | Updated: December 21, 2020 09:40 IST

नाबालिग ने कहा कि उसके साथ दो साल पहले पहली बार बलात्कार किया गया था, जब वह सिर्फ 13 साल की थी।

Open in App
ठळक मुद्देउसकी बड़ी बहन जो इंदौर में एक कंपनी में काम करती है।पहली बार भोपाल में एक अज्ञात स्थान पर ले गई और उसे कुछ नशे की पदार्थ दी।

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के भोपाल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 20 वर्षीय बड़ी बहन ने अपनी ही छोटी बहन को देह व्यापार में धकेलने के लिए उसे ड्रग्स का हैवी डोज दिया। 

एचटी के मुताबिक, इस मामले में भोपाल पुलिस ने मीडिया को जानकारी दी है। पुलिस ने कहा कि एक 15 वर्षीय लड़की को नशे में धुत करके उसकी बड़ी बहन ने उसे देह व्यापार में धकेल दिया।

लड़की की 20 वर्षीय बहन समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया-

इस मामले में जानकारी देते हुए पुलिस कप्तान ने कहा कि लड़की की 20 वर्षीय बहन को एक आदमी और उसके दो बेटों सहित सात लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया है। भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और 506 (आपराधिक धमकी) व पॉक्सो एक्ट के तहत रविवार को इन सभी लोगों पर केस दर्ज किया गया है। 

भोपाल के एक आश्रय गृह में लड़की को किया गया था भर्ती-

मुकेश श्रीवास्तव, भोपाल के पुलिस अधीक्षक (उत्तर) ने कहा कि लड़की के हिंसक व्यवहार और नशे की लत से परेशान होकर उसकी मां ने कक्षा 10 की छात्रा अपनी बेटी को चाइल्डलाइन को सूचित कर भोपाल के एक आश्रय गृह में भेज दिया था। नवंबर में लड़की को यहां भर्ती किया गया था। जहां एक महीने तक उसकी काउंसलिंग की गई थी।

काउंसलरों को बताया कि उसकी बहन ने उसे ड्रग्स और सेक्स व्यापार में धकेला

एसपी श्रीवास्तव ने कहा कि पीड़िता ने हाल ही में अपने मामले में जानकारी साझा किया है और काउंसलरों को बताया कि उसकी बहन ने उसे ड्रग्स और सेक्स व्यापार में धकेला है। मां ने शनिवार को चाइल्डलाइन की मदद से गांधी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। 

पहली बार बलात्कार करने के लिए बहन को 2000 रुपये मिले-

पुलिस के समक्ष दिए गए अपने बयान में नाबालिग ने कहा कि उसके साथ दो साल पहले पहली बार बलात्कार किया गया था, जब वह सिर्फ 13 साल की थी। उसकी बहन जो इंदौर में एक कंपनी में काम करती है, उसे पहली बार भोपाल में एक अज्ञात स्थान पर ले गई और उसे कुछ नशे की पदार्थ दी।

बाद में, बहन ने उसे एक आदमी के साथ अकेला छोड़ दिया जिसने उसके साथ बलात्कार किया। उस आदमी ने उसकी बहन को 2000 रुपये भी दिए थे। इसके बाद पीड़िता की बहन उसे कई स्थानों पर ले गई, जहां लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया और उसे पैसे दिए। इस तरह बड़ी बहन ने उसे सेक्स रैकेट में शामिल कर दिया।

टॅग्स :सेक्स रैकेटभोपालकेसपोक्सोरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने