लाइव न्यूज़ :

PUBG की भेंट चढ़ गई जिंदगी! खेल में व्यस्त 20 साल के युवक ने की ऐसी गलती, चंद मिनटों में हो गई मौत

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 11, 2019 10:15 IST

मृतक की पहचान 20 वर्षीय सौरभ यादव के तौर पर हुई है। मृतक मूल रूप से ग्वालियर का रहने वाला था और वह पार्किंग लॉट अटेंडेंट का काम करता था।

Open in App
ठळक मुद्देPUBG खेलने के दौरान युवक को प्यास लगी, पानी की जगह वह गलती से केमिकल पी गया।मुंह में केमिकल जाते ही युवक की हालत बिगड़ने लगी और गाड़ी के गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर के एक युवक की पबजी गेम खेलने के दौरान धोखे से केमिकल पीने से मौत हो गई। मतृक के दोस्त ने पुलिस को बताया कि पबजी खेलते हुए उसका मित्र इतना तल्लीन हो गया था कि पानी की जगह धोखे से केमिकल पी गया, जिससे उसकी मौत हो गई।  

एचटी की खबर के मुताबिक, मृतक की पहचान 20 वर्षीय सौरभ यादव के तौर पर हुई है। मृतक मूल रूप से ग्वालियर का रहने वाला था और वह पार्किंग लॉट अटेंडेंट का काम करता था। वह अपने एक दोस्त संतोष शर्मा के साथ ग्वालियर से आगरा जा रहा था। ट्रेन के सफर के दौरान दोनों एक ही बैग साझा कर रहे थे। संतोष गहनों की पॉलिश करने का काम करता है, इसी सिलसिले में वह आगरा जा रहा था। गहनों को पॉलिश करने का केमिकल एक बोतल में रखा था। 

संतोष ने आगरा केंट की रेलवे पुलिस (जीआरपी) को बताया, ''सफर के दौरान मृतक अपने मोबाइल फोन पर पबजी खेलने में व्यस्त था। खेलने के दौरान वह इतना तल्लीन था कि प्यास लगने पर उसने पानी की बोतल की जगह धोखे से गहनों को साफ करने वाले केमिकल की बोतल निकाली और बिना देखे पी गया।

केमिकल गटकने के बाद सौरभ की हालत एकदम से बिगड़ने लगी और इससे पहले कि दोनों आगरा पहुंचते, गाड़ी के मुरैना स्टेशन पर पहुंचते-पहुंचते उसकी मौत हो गई। 

पुलिस का कहना है कि मृतक के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला और साफ हो जाएगा।

बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही दोनों युवकों के परिवारवाले आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पहुंच गए थे। कहा जा रहा है कि युवक की हालत इतनी तेजी से बिगड़ी कि उसे उपचार नहीं मिल सका और कुछ ही मिनटों में उसकी मौत हो गई।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीपबजी गेम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?