लाइव न्यूज़ :

नोएडा में अलग-अलग इलाकों में 2 महिलाओं की संदिग्ध अवस्था में मौत, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

By भाषा | Updated: May 27, 2020 12:36 IST

नोएडा शहर की दोनों महिलाओं की मौत हुई है या हत्या, इसपर फिलहाल पुलिस ने कुछ नहीं कहा है। पुलिस का कहना है कि दोनों महिलाओं के मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही चलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देखुशबू मिश्रा के मौत की खबर उनके पति कमलेश मिश्रा ने पुलिस को फोन कर दी। पति कमलेश के अनुसार खुशबू कुछ दिनों से बीमार थी। 

नोएडा: नोएडा शहर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो महिलाओं की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। बुधवार (27 मई) सुबह सेक्टर-26 में रहने वाली 26 वर्षीय खुशबू मिश्रा की  संदिग्ध अवस्था में मौत हुई। वहीं सेक्टर 49 क्षेत्र के बरौला गांव में रहने वाली 38 वर्षीय महिला की 26 मई देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों से उसे मृत बताया। 

जानिए दोनों मामले पर पुलिस ने क्या कहा? 

अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर 26 में रहने वाले कमलेश मिश्रा ने बुधवार (27 मई) सुबह पुलिस को सूचित किया कि उसकी पत्नी खुशबू मिश्रा (26 वर्ष) की घर पर संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिंह ने बताया कि कमलेश के अनुसार खुशबू कुछ दिनों से बीमार थी। 

कमलेश और खुशबू की चार वर्ष पूर्व शादी हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। 

 पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का होगा खुलासा

सिंह ने बताया कि इसी बीच थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के बरौला गांव में रहने वाली 38 वर्षीय महिला शांति को गंभीर हालत में मंगलवार (26 मई) देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

टॅग्स :नॉएडानोएडा समाचारउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना