लाइव न्यूज़ :

सशस्त्र सीमा बल द्वारा भारत-नेपाल बार्डर से 2 चीनी नागिरक लिए गए हिरासत में, दावा-भारतीय सीमा के तरफ आ रहे थे आरोपी

By भाषा | Updated: December 31, 2022 13:21 IST

सोनौली के थाना प्रभारी अभिषेक सिंह के अनुसार, हिरासत में लिए हुए आरोपियों से खुफिया एजेंसियां पूछताछ कर रही है। इस पर बोलते हुए उन्होंने आगे कहा है कि पकड़े गए चीनी नागरिकों की पहचान झेंग यिंगजुन (50) और सोंग हुई (52) के रूप में की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत-नेपाल बार्डर पर संदिग्ध रूप से घूम रहे दो चीनी नागरिक हिरासत में लिए गए हैं। दावा है कि ये आरोपी सीमा की ओर आ रहे थे और पूछने पर संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे थे। सोनौली के थाना प्रभारी अभिषेक सिंह के अनुसार, खुफिया एजेंसियां उनसे पूछताछ कर रही है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली क्षेत्र में संदिग्ध रूप से घूम रहे दो चीनी नागरिकों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी है। 

उन्होंने बताया कि शुक्रवार देर रात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवान सीमा पर गश्त और निरीक्षण कर रहे थे, तभी उन्होंने भारत की सीमा की तरफ आ रहे दो चीनी नागरिकों को रोका और उनसे सरहद पर घूमने का कारण पूछा था। 

खुफिया एजेंसियां कर रही है चीनी नागरिकों से पूछताछ

सूत्रों के मुताबिक, दोनों चीनी नागरिकों से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। सोनौली के थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि खुफिया एजेंसियां हिरासत में लिए गए चीनी नागरिकों से पूछताछ कर रही हैं। 

इससे पहले भी वे आ चुके है भारत-अभिषेक सिंह

मामले में बोलते हुए अभिषेक सिंह ने कहा है कि पकड़े गए चीनी नागरिकों की पहचान झेंग यिंगजुन (50) और सोंग हुई (52) के रूप में की गई है। उनके पास से चीन का पासपोर्ट मिला है, लेकिन उनके भारतीय वीजा की अवधि खत्म हो चुकी है। सिंह के मुताबिक, यिंगजुन और हुई अतीत में कई बार भारत आ चुके हैं।  

टॅग्स :क्राइमचीनPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?