लाइव न्यूज़ :

19 साल के पुरुष मॉडल का ठाणे में हुआ गैंगरेप, पुलिस ने 3 लोगों को किया गिरफ्तार

By अनुराग आनंद | Updated: January 9, 2021 09:18 IST

आरोपियों ने पहले पीड़ित के साथ लूटपाट की और इसके बाद आरोपी पीड़ित को एक बंद पड़ी फैक्ट्री की चत पर साथ ले गए। यहां आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया।

Open in App
ठळक मुद्देचार आरोपियों ने मिलकर पुरुष मॉडल के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। पुरुष मॉडल गुजरात का रहने वाला है, जो ठाणे अपने एक मित्र से मिलने के लिए गया था।

मुंबई: गुजरात के एक 19 वर्षीय पुरुष मॉडल से रेप करने के मामले में पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

आउटलुक रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित द्वारा इस मामले में शिकायत दिए जाने के बाद स्थानीय पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 3 लोगों को मौके पर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने इस मामले में बताया कि आरोपियों ने पहले पीड़ित के साथ लूटपाट की और इसके बाद आरोपी पीड़ित को एक बंद पड़ी फैक्ट्री की चत पर साथ ले गए। यहां पर चार आरोपियों ने मिलकर पुरुष मॉडल के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। 

यही नहीं मौके पर मौजूद चौथे शख्स ने पूरे घटना का वीडियो भी बनाया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित को इस बारे में किसी को कहीं भी नहीं बताने की बात कहते हुए वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। पुलिस का कहना है कि इस मामले में चौथी आरोपी की तालाश की जा रही है। 

एक साल पहले नवी मुंबई में 5 आरोपियों ने मिलकर एक पुरुष का किया था रेप-

बता दें कि यह पहला मामला नहीं है, जब मुंबई में किसी पुरुष का रेप किया गया हो। इससे पहले भी सितंबर 2019 में एक बेहद खौफनाक मामला मुबई से सामने आया था। तब मुंबई के वाशी में पांच अज्ञात लोगों ने 36 वर्षीय एक व्यक्ति के साथ यौन उत्पीड़न कर उसके साथ बर्बरता की थी, जिसके बाद उसकी जान बचाने के लिए आपात ऑपरेशन करना पड़ा था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया था कि घटना शाम के समय सेक्टर आठ में एक सुनसान जगह पर हुई थी। द वायर के अनुसार, वाशी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया था कि यह घटना उस दौरान हुई जब वह शख्स घर वापस लौटने के दौरान रास्ते में सिगरेट लेने के लिए रुका था।

इसी दौरान पांचों आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया और सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया था। वाशी पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि पीड़ित जब बेहोश होने लगा तब आरोपी वहां से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि माना जा रहा है कि आरोपी 25 से 30 साल की उम्र के थे।

टॅग्स :थाइनरेपकेसगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी