लाइव न्यूज़ :

युवती से हुई बहस तो युवक ने किया कत्ल, मध्य प्रदेश से अपहरण के बाद राजस्थान में वारदात को दिया अंजाम

By अंजली चौहान | Updated: June 17, 2024 08:08 IST

Crime News: आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के अर्जुन प्रजापति के रूप में हुई है, जो लड़की को जयपुर ले आया, जहां उनके बीच बहस हुई, जिसके बाद जानलेवा हमला हुआ।

Open in App

Crime News: राजस्थान पुलिस ने एक 19 वर्षीय युवक को एक लड़की की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार, 16 जून को आरोपी को गिरफ्तार किया जिस पर आरोप है कि उसने मध्य प्रदेश की एक नाबालिग लड़की का अपहरण करने और बाद में उसकी हत्या कर दी। 

निर्मम हत्या का खुलासा होने के बाद राजस्थान पुलिस ने फौरन कार्रवाई शुरू की। आरोपी की पहचान अर्जुन प्रजापति के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश का ही रहने वाला है, वह लड़की को जयपुर लेकर आया, जहां दोनों के बीच बहस हुई, जिसके बाद जानलेवा हमला हुआ। पुलिस ने बताया कि लड़की ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

गौरतलब है कि स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिंदायका थाने में गिरफ्तार किया गया आरोपी, मृतका के साथ करीब दो महीने पहले जयपुर के निमेड़ा गांव में रहने आया था और वहां मजदूरी कर रहा था। हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रजापति मूल रूप से निमेड़ा, सिरसी रोड, सागर, मध्य प्रदेश का रहने वाला है।

पीड़िता के माता-पिता ने शिकायत कराई दर्ज 

गौरतलब है कि नाबालिग के माता-पिता ने शनिवार, 15 जून को प्रजापति के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। उनकी शिकायत के आधार पर, बलात्कार और हत्या के साथ-साथ POCSO अधिनियम और एससी-एसटी अधिनियम के उल्लंघन के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को आगे की पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उसे रविवार को अदालत में पेश किया गया। और पूछताछ के लिए आरोपी को पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की तह तक जांच कर रही है। 

बता दें कि राजस्थान के धौलपुर में हाल ही में एक हत्या की  वारदात घटी थी। जहां एक युवक ने अपनी ही बहन के प्रेमी की दोस्तों के साथ मिलकर हत्या कर दी और उसकी लाश को चंबल नदी में फेंक दिया। मृतक के परिजनो की शिकायत दर्ज कराने के बाद मामले का खुलासा हुआ जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

टॅग्स :राजस्थान पुलिसMadhya Pradeshराजस्थानक्राइमहत्याक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी