लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: 16 साल की छात्रा को किडनैप कर दरिंदों ने किया गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 26, 2018 23:07 IST

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्कूली छात्रा से सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है।

Open in App

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्कूली छात्रा से सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। रायगढ़ जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले के लैलूंगा क्षेत्र में नाबालिग स्कूली छात्रा से सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है, वहीं तीन अभी भी फरार हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लैलूंगा के पास राजपुर गांव में बुधवार की रात पांच लड़कों ने 16 वर्षीय आदिवासी नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया था। वे उसे कार से पास के जंगल में ले गए थे। बाद में युवकों ने बालिका से दुष्कर्म किया था। वहीं दो युवकों ने सहयोग किया था। युवकों ने लड़की का तब अपहरण किया था जब वह अपने परिजनों के साथ शरद पूर्णिमा का मेला देखने आई थी।

अधिकारियों ने बताया कि बाद में छात्रा ने इसकी जानकारी परिजनों को दी तथा परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। लैलूंगा पुलिस ने 11वीं कक्षा की छात्रा के बयान के आधार पर सात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में राजेन्द्र निषाद (25 वर्ष), ललित सिदार (24 वर्ष), खीरमोहन पैकरा (25 वर्ष) और सुनील गुप्ता (22 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में शामिल एक आरोपी और दो सहयोगी अभी भी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है

टॅग्स :गैंगरेपछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

क्राइम अलर्ट12 मार्च से गायब, सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या?, मक्के के खेत में बोरे में बंद मिला शव, तेजाब डालकर जलाने की कोशिश?, पिछले कुछ महीनों से संपर्क में थे मृतका और आरोपी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई