लाइव न्यूज़ :

मथुराः नाबालिग चोर के पास से मिले सवा दो लाख रुपए के 15 मोबाइल फोन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 2, 2021 13:57 IST

उत्तर प्रदेश के मथुरा में कोसीकलां पुलिस ने एक नाबालिग चोर को पकड़ा है। कई लाख रुपये के फोन देखे गए हैं जो संभवतः चोरी के हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनाबालिग चोर किसके लिए काम करता था।चुराए गए फोन जैसे बहुमूल्य सामान को कहां बेचता था।अदालत में पेश किया जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा में कोसीकलां पुलिस ने एक नाबालिग चोर को पकड़ा है जिसके पास से करीब सवा दो लाख रुपए के 15 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

थाना प्रभारी मनींद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि बठैन गेट पुल के समीप एक नाबालिग चोर के पास कई लाख रुपये के फोन देखे गए हैं जो संभवतः चोरी के हैं। पुलिस ने उसे पकड़ लिया और अदालत में पेश किया जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नाबालिग चोर किसके लिए काम करता था और चुराए गए फोन जैसे बहुमूल्य सामान को कहां बेचता था।

उत्तर प्रदेश के दादरी में ट्रेन की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत

उत्तर प्रदेश के दादरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई। दादरी रेलवे स्टेशन के राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) चौकी प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि दादरी में तुलसी विहार कॉलोनी में रहने वाली मुन्नी देवी (41) और सर्वेश देवी (43) ग्रेटर नोएडा स्थित एक कंपनी में काम करती थीं।

बुधवार को दोनों महिलाएं दादरी रेलवे स्टेशन पहुंचीं तथा दूसरी तरफ रेलवे लाइन पार करने लगीं। उन्होंने बताया कि रेलवे ट्रैक पार करते समय दोनों महिलाएं सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई। दोनों महिलाएं रिश्ते में जेठानी और देवरानी थीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

टॅग्स :मथुराउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम