लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के दो जिलों में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 15 लोगों की मौत, 36 अन्य घायल 

By भाषा | Updated: June 19, 2019 17:11 IST

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस हादसे में घायल हुये लोगों के समुचित उपचार के प्रबंध करने के निर्देश दिये हैं। घायल यात्रियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद दोनों वाहनों के चालक भाग गए।

उत्तर प्रदेश के दो जिलों में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 15 लोगों की मौत हो गयी जबकि 36 अन्य घायल हो गये। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को देर रात संभल ज़िले के बहजोई थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-आगरा राजमार्ग पर लेहरावन गांव के पास केंटर और पिकअप वाहन की टक्कर हो गई।

हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई तथा 11 अन्य घायल हो गए। मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में एक बयान जारी कर दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने ज़िला प्रशासन के अधिकारियों को हादसे में घायल हुए लोगों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

उधर फतेहपुर जिले में चांदपुर थानाक्षेत्र के बिलारी—कौंह मोड़ के पास बुधवार को निजी बस और ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर में बस सवार सात यात्रियों की मौत हो गयी और 25 अन्य यात्री घायल हो गए। अपर पुलिस अधीक्षक पूजा यादव ने बताया कि चांदपुर थानाक्षेत्र के बिलारी-कौंह मोड़ के पास दोपहर को एक निजी बस और ट्रक में आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में बस सवार सात यात्रियों की मौके पर मौत हो गयी और 25 अन्य घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि घायल यात्रियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद दोनों वाहनों के चालक भाग गए। मृतकों व घायलों की पहचान की जा रही है। योगी ने इस दुर्घटना में सात लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस हादसे में घायल हुये लोगों के समुचित उपचार के प्रबंध करने के निर्देश दिये हैं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदीसंभलफतेहपुरयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए